Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»दुमका»झामुमो ने नारी शक्ति का अपमान किया : मुख्यमंत्री
    दुमका

    झामुमो ने नारी शक्ति का अपमान किया : मुख्यमंत्री

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 4, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका: नवरात्र में देवी की पूजा होती है। मां दुर्गा की पूजा होती है, जो एक नारी है। दुर्गा देवी शेर पर विराजमान रहती है, पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने नारी का अपमान किया है। भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। सोमवार को यह बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहीं। वह लिट्टीपाड़ा उपचुनाव की बूथ कमेटी की बैठक में बोल रहे थे।
    झामुमो, भ्रष्ट अधिकारी और बिचौलियों के बीच सुई-धागे जैसा संबंध
    मुख्यमंत्री लिट्टीपाड़ा उपचुनाव की बूथ कमेटी की बैठक के लिए हवाई मार्ग से गोपीकांदर फुटबॉल मैदान पहुंचे थे। रघुवर दास ने कहा कि 13 अप्रैल के बाद झामुमो के पाले गये और योजनाओं में गड़बड़ी करनेवाले बिचौलियों का बिना चीड़फाड़ वाला आॅपरेशन होगा। इस क्षेत्र में झामुमो का कुछ भ्रष्टाचारी अधिकारियों और बिचौलियों के बीच का संबंध सुई-धागे जैसी है। इसीलिए चुनाव के दौरान ऐसे अधिकारी और बिचौलिये भाजपा के कार्यकर्ताओं को दिक्कत पहुंचा सकते हैं, लेकिन ऐसे लोगों का नाम अपनी डायरी में लिख कर रखना है, जिसका हिसाब 13 अप्रैल के बाद लिया जायेगा।

    स्व. अनिल की विधवाएं सोरेन परिवार की सगी होतीं, तो मिलता टिकट

    सीएम रघुवर दास ने दिवंगत विधायक डॉ अनिल मुर्मू की पत्नी को झामुमो का टिकट नहीं देने का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा की यदि विधायक की पत्नी शिबू सोरेन के परिवार से खून का संबंध रखती, तो निश्चित ही उनकी दोनों पत्नियों में किसी एक को झामुमो टिकट देती, जैसा कि दुर्गा सोरेन के निधन के बाद उनकी पत्नी को दिया गया था। दास ने अपने कार्यकर्ताओं के बीच बाबूलाल मरांडी, हेमंत सोरेन और शिबू सोरेन को भी आड़े हाथों लिया। ये तीनों इस राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, इन तीनों ने सिर्फ अपनी झोली भरने का काम किया है। लिट्टीपाड़ा विधानसभा का क्षेत्र राज्य में सबसे पिछड़ा क्षेत्र है, इसका मुख्य कारण झारखंड मुक्ति मोर्चा है।

    बिचौलिये और भ्रष्ट अधिकारी को गोपीकांदर के जेल में ही डाला जायेगा

    सीएम ने कहा की संथाल परगना को झामुमो से मुक्त करना है। यदि इस क्षेत्र में किसी भी लाभुक के साथ किसी भी योजना मेंगड़बड़ी की गयी है, तो बिचौलिये और संलिप्त अधिकारी को गोपीकांदर के ही जेल में डाला जायेगा। जितने भी भ्रष्ट अधिकारी और बिचौलिये हैं, सभी को 13 अप्रैल के बाद एक-एक कर चिह्नित कर होटवार जेल भेजा जायेगा। गोपीकांदर भाजपा कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चुनाव से संबंधित गुरुमंत्र दिया। कहा कि चुनाव से पूर्व मतदाताओं के कागजातों को सही समय पर उपलब्ध करायें। साथ ही सभी गांवों का भ्रमण कर, वहां होने वाली समस्याओं की जानकारी लें और उसे लिख कर कर रखें, ताकि चुनाव के बाद उस कठिनाई को दूर किया जा सके। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCRPF में 10वीं, 12वीं पास की भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन
    Next Article भारी मात्रा में तबाही का सामान बरामद
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    दुमका के सौरभ सिन्हा ने यूपीएससी परीक्षा में प्राप्त किया 49वां रैंक

    April 23, 2025

    किशोरी का अर्धनग्न अवस्था में मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    April 17, 2025

    डबल मर्डर से सनसनी, दंपति की चाकू घोपकर हत्या

    April 14, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उतरेंगी भारतीय महिला बॉक्सर
    • केकेआर ने आईपीएल के अतिरिक्त समय नियम पर उठाए सवाल
    • छत्तीसगढ़ में रायपुर स्टेशन के नजदीक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे
    • गुजरात में एशियाई शेरों की संख्या बढ़कर 891 हुई
    • ट्रंप ने की 175 बिलियन डॉलर की ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा परियोजना की घोषणा
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version