रांची: ‘बेगमजान’ फिल्म के प्रमोशन के लिए शनिवार को डर्टी पिक्चर फेम फिल्म की लीड एक्ट्रेस विद्या बालन और फिल्म निर्माता महेश भट्ट रांची पहुंचे। एयरपोर्ट से दोनों ही पिंक आॅटो पर बैठ होटल रेडिशन ब्लू गये। फिल्म में विद्या बालन ने बेगमजान नामक महिला का किरदार निभाया है। बताते चलें कि इससे पहले जब महेश भट्ट रांची आये थे, तो उन्होंने पिंक आॅटो में सवारी की थी। उन्होंने महिला ड्राइवर्स के साथ फोटो भी खिंचवायी थी। उस वक्त ही यह तय किया था कि पिंक आॅटो के जरिये फिल्म का प्रमोशन किया जायेगा।
एयरपोर्ट पर विद्या बालन को देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। विद्या बालन और महेश भट्ट एयरपोर्ट से बाहर आये और एक पिंक आॅटो में बैठ गये। महेश भट्ट आॅटो में आगे बैठे और विद्या बालन पीछे बैठ होटल रेडिशन ब्लू के लिए रवाना हो गयीं। यहां से वे सूचना भवन पहुंचे, जहां अधिकारियों और मीडिया से मुलाकात की। इसके बाद एक मॉल में उन्होंने मूवी का प्रमोशन किया।
दुमका में हुई है फिल्म की शूटिंग
बताते चलें कि फिल्म बेगम जान की शूटिंग दुमका के नंदिनी गांव में पिछले साल जुलाई में हुई थी। गांव में ही फिल्म का सेट लगा था। फिल्म की 95 प्रतिशत शूटिंग यहीं पर हुई है। राज्य फिल्म पॉलिसी के तहत इस फिल्म को भी अनुदान देने की सहमति मिल सकती है।

विद्या बालन होंगी झारखंड सिल्क की ब्रांड एंबेसडर : सीएम
झारखंड में शूट हुई फिल्म बेगमजान राज्य में टैक्स फ्री कर दी गयी है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य में बनी पहली बॉलीवुड की मेन स्ट्रीम की फिल्म को टैक्स फ्री करने का निर्देश दिया है। शनिवार की शाम फिल्म के कलाकारों से हुई मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अभिनेत्री विद्या बालन झारखंड सिल्क की ब्रांड एंबेसडर होंगी। फिल्म निर्माता महेश भट्ट, निर्देशक श्रीजीत और अभिनेत्री विद्या बालन सीएम आवास में मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिले। मुख्यमंत्री ने उन्हें फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं और झारखंड में फिल्म निर्माण तथा शूटिंग को बढ़ावा देने का आग्रह भी किया। मौके पर महेश भट्ट ने कहा कि फिल्म शानदार बनी है। उन्होंने झारखंड के लोकेशंस की भी जमकर सराहना की।
ाहीं विद्या बालन ने भी झारखंड की खूबसूरती की प्रशंसा की।

मोमेंटम झारखंड को राज्य सरकार ने सजीव किया : महेश भट्ट
फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने कहा कि राज्य सरकार ने मोमेंटम झारखंड को सजीव किया है। राज्य के मुख्यमंत्री को धन्यवाद, जिनका सहयोग फिल्म निर्माण में मिला। राज्य में फिल्म निर्माण के लिए बेहतर माहौल बना है। इसके लिए झारखंड को 64वें नेशनल फिल्म अवार्ड में मोस्ट फ्रेंडली स्टेट अवार्ड स्पेशल मेंशन सम्मान से नवाजा गया है।
यह राज्य के लिए गर्व की बात है। अगर किसी को भी फिल्म निर्माण के क्षेत्र में मोमेंटम के साथ काम करना हो तो झारखंड से नाता जोड़ना चाहिए।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version