Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»रोचक पोस्ट»दंपत्ति ने जब कराया डीएनए परीक्षण तो होश उड़ गए, दोनों निकले जुड़वां भाई-बहन
    रोचक पोस्ट

    दंपत्ति ने जब कराया डीएनए परीक्षण तो होश उड़ गए, दोनों निकले जुड़वां भाई-बहन

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 17, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका में बच्चे की चाह रखने वाला एक दंपति उस वक्त हैरान रह गया जब डीएनए परीक्षण में उनके जुड़वां भाई-बहन होने का पता चला। ये दंपति मिसीसिपी के एक क्लीनिक में इस उम्मीद में पहुंचा था कि वहां शिशु की उनकी चाह पूरी हो जाएगी। जैक्सन नामक क्लीनिक के चिकित्सक ने इस हैरतअंगेज घटना का खुलासा किया और पूरी घटना के बारे में विस्तार से बताया। डॉक्टर ने मिसीसिपी हेराल्ड को बताया, ये एक सामान्य बात है और आमतौर पर हम दोनों नमूनों के बीच संबंध है या नहीं ये पता लगाने के लिए परीक्षण नहीं करते, लेकिन इस मामले में लैब असिस्टेंट दोनों प्रोफाइलों में काफी समानताएं देख कर आश्चर्यचकित रह गया। उन्होंने कहा, मेरी पहली टिप्पणी ये थी कि दोनों के बीच ज्यादा करीबी संबंध नहीं होंगे, जैसा कि कई बार होता है कि दोनों चचेरे भाई-बहन हो सकते हैं।
    हालांकि नमूनों का गहराई से निरीक्षण करने के बाद मैंने पाया कि दोनों में बहुत ज्यादा समानताएं हैं। इसके बाद चिकित्सक ने मरीजों की फाइलों को देखा और ये पाया कि दोनों की जन्म की तारीख वर्ष 1984 में एक सी है। उन्होंने कहा, इसको ध्यान में रखते हुए मुझे ये विश्वास हो गया कि दोनों मरीज जुड़वां हैं। हालांकि चिकित्सक को ये मालूम नहीं था कि दंपति इस बात को जानते हैं अथवा इससे बिल्कुल अनजान हैं। अगले अप्वाइंटमेंट में जब डॉक्टर ने उन्हें ये बात बताई तो दोनों को विश्वास ही नहीं हुआ और दोनों जोर से हंस पड़े.। उन्होंने कहा, ये सुनने के बाद पति ने बताया कि कई लोगों ने उनसे कहा था कि दोनों के बीच काफी समानताएं हैं मसलन उनका जन्मदिन एक ही तारीख को हैं, दोनों दिखते भी एक जैसे ही हैं। लेकिन उन्होंने इसे एक संयोग ही माना।
    चिकित्सक ने कहा, पत्नी लगातार ये कहती रही कि मैं ये स्वीकार करूं कि ये एक मजाक है और मैं भी चाहता था कि ये मजाक ही हो लेकिन उन्हें सच्चाई बतानी थी। इस मामले में स्त्री और पुरुष दोनों से बात करने के बाद चिकित्सक ये जान पाया कि ये सब कैसे हुआ। चिकित्सक ने कहा, बच्चों के माता-पिता की मौत के बाद दोनों को गोद लिया गया था और दोनों ने एक जैसा ही बचपन गुजारा था और इसलिए उन्हें लगा कि वे दोनों आपस में आसानी से जुड़ सकते हैं।
    तथ्यों की जांच से पता चला कि जब दोनों बच्चे थे तभी सड़क दुर्घटना में उनके माता-पिता की मौत हो गई थी। अभिभावकों की मौत के बाद कोई परिवार बच्चों को गोद लेने के लिए तैयार नहीं हुआ इसके बाद उन्हें राज्य की देखरेख में भेज दिया गया और वहां से उन्हें दो अलग-अलग परिवारों को गोद दे दिया गया। लेकिन, उन परिवारों को ये बताया ही नहीं गया कि उस बच्चे का जुड़वां भाई या बहन भी है। चिकित्सक ने कहा, मैं दिल से ये उम्मीद करता हूं कि वह कोई नतीजा निकाल सकें। मेरे लिए खासतौर पर ये असमान्य मामला है क्योंकि मेरा काम निसंतान दंपति को बच्चे का सुख दिलाने में सहायता करना है। मेरे करियर में ये पहला मामला है जब मैं उस संबंध में सफलता नहीं प्राप्त करके भी खुश हूं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनार्थ कोरिया विश्व के इन 3 देशों पर कर सकता है परमाणु हमला !
    Next Article रिलायंस जियो रिचार्ज नहीं करने वाले यूजर्स के लिए बंद करेगा अपनी फ्री 4जी सर्विस, फ्री काॅलिंग भी होगी बंद
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मंगलवार शाम आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, दो ग्रहों-दो तारों के साथ होगा चांद का मिलन

    May 22, 2023

    44000 kmph से ज्यादा स्पीड पर धरती के पास आ रहा 31 फीट का चट्टानी गोला

    May 11, 2023

    चांद के ठीक नीचे दिखा चमकीला तारा सोशल मीडिया में छाया

    March 25, 2023
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर सीएम को प्रधानमंत्री का पत्र, विकसित भारत से मेल खाता है विकसित महाराष्ट्र विजन
    • जनगणना देश के विकास की आधारशिला : आदित्य साहू
    • केंदुआ में फिर भू-धंसान, धनबाद–बोकारो मार्ग पर गहराया संकट
    • हजारीबाग में पत्रकार से मारपीट : घटना की जांच के लिए कांग्रेस ने चार सदस्यीय समिति बनाई
    • आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version