Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»44000 kmph से ज्यादा स्पीड पर धरती के पास आ रहा 31 फीट का चट्टानी गोला
    Breaking News

    44000 kmph से ज्यादा स्पीड पर धरती के पास आ रहा 31 फीट का चट्टानी गोला

    azad sipahiBy azad sipahiMay 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एस्टरॉयड का पृथ्वी की ओर आना लगातार जारी है। इन्हें क्षुद्र ग्रह या फिर लघु ग्रह भी कहा जाता है। ये ग्रहों के ही बिखरे अवशेष होते हैं जो सौरमंडल में घूमते रहते हैं। हालांकि ऐसा होने की बहुत कम संभावना बताई जाती है कि कोई एस्टरॉयड किसी ग्रह जितना बड़ा हो। अन्य ग्रहों की तरह ही ये भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। लेकिन कभी कभी ये ग्रहों के पास भी आ जाते हैं। अंतरिक्ष में इन दिनों एस्टरॉयड लगातार पृथ्वी की ओर आते हुए देखे जा रहे हैं जो इसके पास से होकर गुजर रहे हैं। आज फिर से एक बड़े एस्टरॉयड के धरती के करीब से गुजरने का अलर्ट जारी किया गया है।

    NASA की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी लगातार एस्टरॉयड को ट्रैक करती रहती है। JPL के अनुसार, एस्टरॉयड 2023 JL आज धरती के करीब से होकर गुजरने वाला है। यह पृथ्वी के काफी नजदीक से होकर गुजरेगा जिसकी दूरी 626,000 किलोमीटर बताई गई है। एस्टरॉयड का साइज 31 फीट है जो कि एक बस जितना बड़ा है। यह चट्टानी गोला आज धरती की ओर बढ़ रहा है। इसकी स्पीड 44262 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है। यह आकार में बहुत ज्यादा छोटा है, इसलिए इससे पृथ्वी को किसी तरह के नुकसान होने की संभावना नहीं बताई गई है।
    इसके अलावा एक एस्टरॉयड दो दिन बाद फिर से पृथ्वी के करीब से होकर गुजरेगा। यह एस्टरॉयड 2023 JD से लगभग तीन गुना बड़ा है। यानि कि यह एस्टरॉयड कहीं ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। इसका नाम 2023 HT4 है जो कि साइज में 250 फीट है। यह 12 मई को धरती के पास से होकर गुजरने वाला है। JPL के अनुसार, जब यह अपने ऑर्बिट में घूमते हुए धरती के सबसे करीबी बिंदु पर पहुंच जाएगा तो इसकी दूरी 6,070,000 किलोमीटर रह जाएगी।

    नासा के अनुसार, 150 फीट से बड़ा एस्टरॉयड अगर धरती के पास आता है तो यह बहुत खतरनाक हो सकता है। जबकि एस्टरॉयड 2023 HT4 का साइज 250 फीट है। यानि कि यह आकार में काफी बड़ा है और इसको लेकर साइंटिस्ट अलर्ट मोड पर हैं। एस्टरॉयड्स के बारे में कहा जाता है कि इनकी धरती से टकराने की संभावना बहुत कम होती है। लेकिन कई बार कहा जाता है कि छोटे एस्टरॉयड पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर सकते हैं। एस्टरॉयड का साइज 50 फीट से लेकर 550 फीट तक भी हो सकता है। ऐसे में कई बार ये एस्टरॉयड बड़ा खतरा अपने साथ लेकर आ सकते हैं। फिलहाल, नासा ने किसी एस्टरॉयड के सीधे पृथ्वी से टकराने जैसी कोई सूचना जारी नहीं की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकसभा के आगामी चुनाव में तीसरे मोर्चे की कोई संभावना नहीं: पटनायक
    Next Article सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की गिरफ्तारी को अवैध ठहराया, तत्काल रिहाई के आदेश दिए
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड पुलिस ने राज्य को अमन साहू के आतंक से मुक्त कराया

      March 11, 2025

      सीता सोरेन पर जानलेवा हमले की कोशिश, पूर्व पीए करने वाला था फायरिंग, गिरफ्तार

      March 7, 2025

      महाकुंभ के सेक्टर 19 में लगी भीषण आग से कई टेंट जले

      January 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में दो युवकों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
      • मुख्यमंत्री ने भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर की विश्व कल्याण की कामना
      • नील नितिन मुकेश ने बॉलीवुड के माहौल पर उठाए सवाल
      • अभिनेता सुनील शेट्टी ने संघर्ष के दिनों को किया याद
      • सिर्फ पाकिस्तान को ठोकना ही न्यू नार्मल होना चाहिए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version