नई दिल्ली: स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने मोंटे कार्लो खिताब जीत लिया है। फाइनल में नडाल ने अपने हमवतन एल्बर्ट रामोस विनोलास को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से हराया। फाइनल में मिली जीत के साथ नडाल ने इस टूनार्मेंट को रिकार्ड 10 वीं बार जीता। जीत हासिल करने के बाद राफेल नडाल बहुत खुश नजर आए। उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन बताया। नडाल ने कहा, यह अविश्वसनीय है। इस प्रकार के महत्वपूर्ण टूनार्मेंट को 10वीं बार जीतने के एहसास को बता पाना मुश्किल है। हर साल एक अलग एहसास होता है। मेरे लिए यह पल खास भी और मेरे करियर का सबसे महत्वपूर्ण भी है। जीता करियर का 70 वां खिताब नडाल 1968 के बाद ओपन एरा में कोई खिताब 10 बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए। क्ले कोर्ट पर उनका यह 50वां खिताब है और करियर का 70वां खिताब। नडाल के करियर का यह 29वां एटीपी वर्ल्ड टूर मास्टर्स 1000 खिताब भी है। उन्होंने कहा, मेरे पास यह ट्रॉफी है और इसे हासिल करने में थोड़ा बहुत हिस्सा मेरे भाग्या का भी रहा है। मैं अपने आपको इतने साल तक स्वस्थ रूप से टेनिस खेलते रहने के लिए भाग्यशाली मानता हूं। इसमें कोई शक नहीं है कि मैं एक बार फिर इस खिताब को जीतकर बेहद खुश हूं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



