नागपुर: नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां डॉ भीमराव अंबेडकर की 126वीं जयंती पर भीम आधार-पे फैसिलिटी लांच की। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना की भी शुरुआत की। भीम आधार-पे के जरिये आप अपनी उंगली के जरिये आसानी से कहीं भी पेमेंट कर सकेंगे। मोदी ने कहा- अगर आप भीम ऐप के बारे में किसी दुकानदार, नागरिक, व्यवसायी को समझायेंगे। उसके मोबाइल पर ऐप डाउनलोड करेंगे और वह तीन ट्रांजैक्शन करेगा। एक आदमी को जोड़ने पर 10 रुपये आपके खाते में जमा हो जायेंगे। जो व्यापारी अपनी दुकान पर भीम ऐप को लागू करेगा, उसके खाते में 25 रुपये आयेंगे।
भीम ऐप से युवाओं को पैसा कमाने का मौका
मोदी ने कहा, युवा छुट्टियों में काम करना चाहते हैं। ऐसे युवाओं के लिए मेरे पास योजना है। अगर आप भीम ऐप के बारे में किसी दुकानदार, नागरिक, व्यवसायी को समझायेंगे। उसके मोबाइल पर ऐप डाउनलोड करेंगे और वह तीन ट्रांजैक्शन करेगा। एक आदमी को जोड़ने पर 10 रुपये आपके ्रखाते में जमा हो जायेंगे। अगर दिन में 20 लोगों को जोड़ा तो शाम को 200 रुपये आ जायेंगे। जो व्यापारी अपनी दुकान पर भीम ऐप को लागू करेगा, उसके खाते में 25 रुपये आयेंगे। ये योजना 14 अक्टूबर तक चलेगी। 6 महीने हमारे पास हैं, हर नौजवान 10-15 हजार आराम से कमा सकता है।
हर गरीब के पास घर हो
मोदी ने कहा, 2022 में आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। पल भर के लिए हम 1930-40 से पहले के वक्त का समय जीने की कोशिश करें, तब देश के लिए लोग जान की बाजी लगा देते थे। मां भारती के लिए मर मिटने वालों की कतार कभी खत्म नहीं हुई थी। फांसी के फंदे कम हो जाते थे। हमें आजादी के आंदोलन में जिंदगी खपाने का मौका नहीं मिला। हमें देश के लिए मरने का मौका भले न मिला हो, देश के लिए जीने का मौका मिला है। 2022 में देश के गरीब से गरीब आदमी के पास घर हो। घर में बिजली, पानी, गैस का चूल्हा, स्कूल, अस्पताल हो।
भीम ऐप अर्थव्यवस्था का महारथी साबित होगा
पीएम के मुताबिक, डिजी धन-निजी धन गरीब की आवाज बनने वाला है। सुखी से सुखी परिवार बंडल नहीं देते बेटों को, क्योंकि उन्हें पता है कि इससे अच्छा कम होता है और बुरा ज्यादा होता है। जो परिवार में होता है, वह समाज में और अर्थव्यवस्था में होता है। कम कैश में परिवार चलाया जा सकता है। भीम ऐप अर्थव्यवस्था के महारथी के रूप में काम करने वाला है।
कुछ शहरों में चल रहा ट्रायल
सरकार ने 6 से 9 माह में 70% दुकानों और ट्रांजैक्शन प्वाइंट्स पर आधार-पे फेसेलिटी शुरू करने का टारगेट रखा है। सरकार का दावा है, चूंकि उंगली का निशान लिए बिना पेमेंट नहीं होगी, लिहाजा धोखाधड़ी की गुंजाइश नहीं रहेगी।
क्या करना होगा?
आधार-पे के तहत कोई भी पेमेंट करने के लिए आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए। साथ ही आपको अपना आधार नंबर भी याद रखना होगा।
पेमेंट कैसे कर सकेंगे
पेट्रोल पंपों, दुकानों पर एक मशीन दी जायेगी, जो आधार से लिंक होगी। कस्टमर से उसके बैंक का नाम पूछा जायेगा। पेमेंट लेने वाला उस बैंक के सर्वर से मशीन को लिंक करेगा। फिर वह पेमेंट की रकम दर्ज करके ग्राहक की उंगली का निशान लेगा। निशान मिलने के बाद पेमेंट हो जायेगा।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

