बड़कागांव: बड़कागांव के ग्राम महुदी में 5 अप्रैल को शांति कायम रही। लोग अपने दैनिक जीवन में व्यस्त रहे। महिलायें अपने घरेलु कार्य करती नजर आयी। बच्चे मस्ती से खेलते नजर आये। लोग नहाते-धोते ,पशुओं की देख-भाल करते नजर आये पहले की तरह दूकाने खुली देखी गयी। पुलिस बल तैनात थी। सीआरपीएफ के जवान आते-जाते दिखे। बड़कागांव प्रखंड के पूर्वी क्षेत्रों में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव का त्यौहार रामनवमी शांतिपूर्वक व हर्षोल्लाष के साथ मनाया गया।

वहीं महुदी जुलुस को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा समेत सैकड़ों ग्रामीणों की गिरफ्तारी को लेकर लोग काफी दुखी हुये। साथ ही साथ हरली व आसपास के क्षेत्र से रामनवमी जुलूस धूम-धाम के साथ निकला गया। देर रात तक डीजे साउंड व पारंपरिक बाजे के साथ नाचते रहे। 84 गांवों व अखाड़ो से शुक्रवार को महावीरी झंडे व आकर्षक झाकियों के साथ लोग हरली मेला में पहुंचे। देखते ही देखते हरली मेला में महावीरी झंडे व झाकीयों से पत गया मेला। भव्य भीड़ उमड़ी। जुलूस में लोग लाठियों व पारंपरिक हथियारों से करतब दिखाये । जिसे देखने के लिए महिलॉए व पुरुषो की भीड़ उमड़ी। लाठी व तलवार का प्रदर्शन करने वाले झूमते रहे।

मेले में विभिन्न तरह के स्टॉल,दुकानें, बाजार लगे हुए थे। गांव -देहात से आकर सभी वर्ग के लोगों ने मेले का आनंद उठाया। मेले में शांति पूर्वक जुलुस व झांकी निकलने वालो के लिए पुरष्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पूजा समिति के अध्यक्ष त्रिवेणी महतो,व सचिव कार्तिक महतो ने किया। मौके पर पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता ने कहा कि राम राज्य में शांति व भाईचारगी वतरण था। भगवान राम के राज्य में शराब और भृष्टार्च नही था। कोई भी ब्यक्ति पर शोषण व अत्याचार नही होता था। इससे हम प्रेरणा लें। जीप अध्यक्ष शुशीला देवी ने कहा कि सभी धर्म के लोगों व सभी वर्ग के लोगों का सम्मान करना ही असली धर्म है। राम के आदर्शों का पालन करें।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version