Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»हजारीबाग»यशवंत, मनीष समेत 200 गिरफ्तार
    हजारीबाग

    यशवंत, मनीष समेत 200 गिरफ्तार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 5, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग: बड़कागांव के महुदी गांव में मंगलवार को लगभग 11 बजे दिन में मंगला जुलूस का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता यशवंत सिन्हा सहित 200 लोगों को पुलिस ने आंगनबाड़ी के समीप बैरिकेटिंग के पास गिरफ्तार कर लिया। सदर विधायक मनीष जायसवाल को रात दो बजे ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इनमें से लगभग 45 लोगों को पुलिस ने हजारीबाग के डेमोटाड़ कृषि अनुसंधान प्रशिक्षण केंद्र को कैंप जेल बना कर रखा है। इस क्रम में पुलिस ने महुदी में आक्रोशित लोगों को तितर-बितर करने के लिए 14 राउंड आंसू गैस के गोले दागे। खदेड़ कर लोगों को भगाया। इससे नाराज यशवंत सिन्हा ने कैंप जेल में भूख हड़ताल शुरू कर दी।
    विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए गिरफ्तारी
    मंगलवार को 4.30 बजे उपायुक्त के सभाकक्ष में डीसी एसपी की संयुक्त प्रेस गोष्ठी में एसपी ने बताया कि यशवंत सिन्हा द्वारा 1942 के बाद से महुदी में मुस्लिम मुहल्ले के बीच से होकर मंगला एवं रामनवमी जुलूस निकालने की घोषणा की गयी थी। इसे सफल बनाने के लिए प्रशासन ने आम सहमति के प्रयास किये। एक दर्जन बैठकें की गयीं। इन बैठकों में दोनों पक्षों के अलावा प्रशासन भी शामिल था, लेकिन बात नहीं बनी और ऐसे में यथास्थिति बनाये रखने की मजबूरी के तहत यह गिरफ्तारी की गयी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद कुछ लोगों द्वारा हंगामा एवं पुलिस पर पथराव भी किया गया। इस घटना में रैफ के जवान रूपेश कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार सिंह सहित महिला सिपाहियों को भी चोटें आयी हैं। डीसी ने कहा कि गिरफ्तारी सीआरपीसी की धारा 151, 1 के तहत की गयी है। आंगनबाड़ी से लेकर मिडिल स्कूल तक निषेधाज्ञा लागू थी।
    प्रशासन का रवैया अच्छा नहीं : यशवंत
    यशवंत सिन्हा ने कहा है कि प्रशासन का रवैया राम भक्तों के प्रति अच्छा नहीं था। लोगों को 3 बसों में गिरफ्तार कर लाया जा रहा था। इसमें एक ही बस के लोग कैंप जेल पहुंचे, बाकी को उधर ही उतार दिया गया। उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया गया। यह सरासर गलत है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्रशर मिल में सोये चार बच्चों को ट्रक ने रौंदा
    Next Article नये वित्त वर्ष में 14 करोड़ की योजनाएं स्वीकृत : खरे
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    हाइवा की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

    April 29, 2025

    महिला और पुरूष का शव बरामद, हत्या की आशंका

    April 25, 2025

    पहलगाम से सुरक्षित लौटे हजारीबाग के शांतनु सेन, बयां की आपबीती

    April 24, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
    • धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?
    • पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी
    • एयरस्ट्राइक पर एयरमार्शल बोले- भय बिनु होय ना प्रीत:सेना ने कहा- आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया
    • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भाजपा ने भारतीय सेना का जताया आभार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version