Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»रघुवर ने आदिवासियों के घर-घर पहुंचाया अनाज
    रांची

    रघुवर ने आदिवासियों के घर-घर पहुंचाया अनाज

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 4, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: आखिरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अदिवासियों के घर-घर अनाज पहुंचाने का सपना पूरा हो ही गया। झारखंड की रघुवर सरकार ने देश में सबसे पहले खाद्य सुरक्षा के सबसे बेहतरीन मॉडल को लागू करते हुए आदिवासियों के घर-घर अनाज पहुंचा दिया। देश में आजादी के बाद की गरीब, आदिवासियों के कल्याण की यह सबसे बेहतरीन योजना मानी जा रही है। झारखंड में इसे डाकिया योजना का नाम दिया गया है। इसकी शुरुआत सोमवार को चैनपुर (पलामू) में स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, गोड्डा में कल्याण मंत्री लुइस मरांडी और कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने साहेबगंज के जसायडीह में पहाड़िया जनजाति लोगों के बीच 35-35 किलो अनाज का वितरण कर किया।
    सखी मंडल तैयार करेंगी पैकेट
    झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के गोदाम में खाद्यान्न के पैकेट राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सखी मंडलों द्वारा तैयार किये जायेंगे। संवर्धन सोसाइटी द्वारा कुल 68,731 आदिम जनजाति परिवारों के खाद्यान्न की पैकेजिंग के लिए प्रतिवर्ष लगभग तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्र में अनाज पहुंचाने के लिए परिवहन खर्च में 115 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जायेगा। राज्य के 24 जिलों के 168 प्रखंडों में कुल 68,731 आदिम जनजाति परिवार को 35-35 किलो खाद्यान्न प्रतिमाह पहुंचाया जायेगा। इसके लिए प्रतिमाह 24055.85 क्विंटल खाद्यान्न की जरूरत होगी। इसके परिवहन 3.32 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष खर्च होंगे। इसके लिए सभी जिलों को निर्देश जारी कर गोदामों में तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

    दुकानों से भगाये जानेवालों को अब घर बैठे मिलेगा खाद्यान्न का पैकेट

    झारखंड में मुख्यमंत्री रघुवर दास की इच्छाशक्ति से आदिवासियों का बरसो पुराना सपना पूरा हो सका। अब तक गरीब आदिवासियों के लिए घर पर अनाज, तो क्या दुकानों पर भी राशन पाना मुश्किल था। राशन दुकानों पर गरीबों को दुत्कार कर भगा दिया जाता था। अब उन्हें इस योजना के तहत घर बैठे अनाज का पैकेट मिलेगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत झारखंड सरकार ने ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में घर-घर अनाज पहुंचाने की योजना बनायी थी। आम तौर पर ग्रामीण और आदिवासियों के लिए पीडीएफ दुकानों से राशन पाना दुश्वारी भरा काम था।

    6.32 करोड़ प्रतिवर्ष की दर से खर्च की मंजूरी

    राज्य में विशिष्ट जनजाति खाद्यान सुरक्षा योजना (पीवीटीजी डाकिया योजना) के क्रियान्वयन एवं संचालन के लिए प्रतिवर्ष 6.32 करोड़ रुपये की दर से व्यय की स्वीकृति दी गयी है। झारखंड की भौगोलिक बनावट ऐसी है कि यहां अधिकांश क्षेत्र पहाड़ी एवं दुर्गम हैं। इन क्षेत्रों में मुख्यत: आदिम जनजातियां रहती हैं। खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। उनकी कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए सभी आदिम जनजातियों के निवास तक 35 किलो चावल का पैकेट उपलब्ध कराने के लिए यह योजना शुरू की गयी है। इसके लागू होने के बाद मुख्यमंत्री खाद्य सुरक्षा योजना का विलय इस योजना में हो जायेगा। इसके लिए सभी जिलों को आदिम जनजाति परिवारों को अंत्योदय लाभुकों के रूप में चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है। सभी चयनित परिवारों तक 35 किलो खाद्यान्न पैकेट में पहुंचाये जायेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडिजिटल जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करेगा रिम्स
    Next Article रामगढ़ राज्य का पहला खुले में शौच से मुक्त जिला बना
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

    May 21, 2025

    शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

    May 21, 2025

    यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

    May 21, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
    • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
    • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
    • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
    • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version