Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»गढ़वा»लक्ष्य के अनुरूप नहीं हो सकी धान की खरीदारी : सरयू राय
    गढ़वा

    लक्ष्य के अनुरूप नहीं हो सकी धान की खरीदारी : सरयू राय

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 30, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गढ़वा/वंशीधर नगर: झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति एंव संसदीय कार्यमंत्री सरयू राय शनिवार गढ़वा जिले के किसानों ंद्वारा किये गये धान बिक्री एवं भारतीय खाद्य निगम के पदाधिकारियों के द्वारा की गयी खरीद की की समीक्षा करने गढ़वा व वंशीधर नगर पहुंचे। समीक्षा के द्वारा उन्होंने असंतोष प्रकट किया। समीक्षा के दौरान मंत्री ने धान खरीद के लिए किसानों के द्वारा किये गये चार हजार दो किसानों के पंजिकृत किये जाने के बावजूद मात्र 1919 किसानों के द्वारा ही धान की विक्री किए जाने पर सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इसमें एफसीआइ एवं राइस मिल मालिकों की मिली भगत है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच करवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि इसमें संलिप्त एफसीआइ पदाधिकारियों एवं मील मालिकों को बख्शा नहीं जायेगा। मील मालिकों को बैल्क लिस्टेट किया जायेगा। जबकि एफसीआइ के करतूतों को केंद्र सरकार के समक्ष रखा जायेगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष धान की अच्छी फसल होने के बावजूद लक्ष्य के अनुरूप धान की खरीद नहीं हो सकी। धान विक्रय करने के लिए गढ़वा जिले में चार हजार दो किसानों ने निबंधन कराया था। लेकिन 1919 किसान ही अपना धान एफसीआइ को बेच सकें। शेष किसानों ने अपना धान कहां बेचा, निश्चित रूप से किसानो के समक्ष कुछ समस्यायें रहीं होंगी। उनकी समस्याओ को जानने और समझने के लिए ही हम आपके बीच आये हैं। कुछ किसानो के द्वारा पोजीटिव बातें किये जाने पर मंत्री ने कहा कि वे सभी किसान प्रशासन के द्वारा मैनेज्ड हैं। उन्होंने कहा उनकी परेशानियों को दूर किया जायेगा।
    मंत्री  के कई सवालों के जवाब नहीं दे सके एफसीआइ के पदाधिकारी:
    कार्यक्रम के दौरान मंत्री सरयु राय द्वारा एफसीआई के पदाधिकारियों से यह पुछे जाने पर किस प्रखंड मे धान क्रय केन्द्र कब खोला गया, गोदाम कब भरा व गोदाम कब खाली हुआ उपस्थित जिला से लेकर प्रखंड के पदाधिकारी कुछ भी नहीं बता सके। मंत्री सरयु राय ने कहा कि मिल व खरीद ऐजेंसी में कही न कहीं सांठ गांठ है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच एजेंसी से कराऐंगे। जिला आपूर्ति दाधिकारी भी मंत्री द्वारा पुछे गए सवाल की जानकारी पुरी तरह से नही दे सके। उन्होंने कहा कि किसान मित्रो से रिर्पोट बनवाऐगें कि कौन किसान धान बेचना चाहता था और नही बेच सका जिससे एफसीआई की पोल खुल सके।
    दो दिन पहले धान क्रय केंद्र खुला : भानु
    वंषीधर नगर। कार्यक्रम में बोलते हुए स्थानीय विधायक ने धान क्रय केन्द्र के लचर व्यवस्था पर सवाल उठाया विधायक भानु प्रताप षाही ने कहा कि भवनाथपुर मे धानक्रय केन्द्र खुला ही नही। भवनाथपुर के 78 किसानो ने रजिस्ट्रेषन कराया था। लेकिन एक भी किसानो का धान नही बिका। दो दिन पूर्व क्रय केन्द्र खुला है। जंहा एक किलो धान की खरीद भी नही हुई है। उन्होने कहा कि मेरा धान गुरूवार से तौलवाया जा रहा है सुआ सुतारी भी हमे ही देना पड़ा है। उन्होने मंत्री से एफसीआई के लापरवाह पदाधिकारी पर कारवाई करने की मांग किया।

    किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले
    इधर वंशीधर नगर अनुमंडल कार्यालय के मैदान .मे आयोजित किसान पंचायत एवं धान खरीद की समीक्षा कार्यक्रम के दौरान खाद्य आपूर्ति मंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है किसानो को उनके उपज का उचित मूल्य मिले इसी लिए सरकार न्यूनतम मूल्य तय करती है। उन्होने कहा किसान मंहगे दाम पर खाद बीज खरीद कर जब उपज तैयार करते हंै तो बजार मे उनके उपज का मूल्य कम मिलता है। इसीलिए सरकार ने उनकी उपज को एफसीआई के माध्यम से खरीदने का निर्णय लिया था। साथ ही किसानो को उसका भुगतान चेक के माध्यम से करने का निर्णय था। उन्होने कहा कि बिगत वर्श की अपेक्षा इस वर्ष धान की अधिक खरीद हुई है। तीस अप्रैल तक धान का खरीद किया जाना है। लेकिन अभी तक जो भी खरीद हुए वह असंतोषजनक हुए हैं। कार्यक्रम को उपायुक्त डॉ नेहा अरोंड़ा, स्थानिय विधायक भानु प्रताप शाही आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी जावेद अनवर इद्रीसी, एसडीओ कमलेष्वर नारायण, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सिद्धेष्वर लाल अग्रवाल, भाजपा के षारदा महेष प्रताप देव, भाजपा के वरीष्ठ नेता अलखनाथ पांडेय, मुक्तेश्वर पांडेय, रघुराज पांडेय, विकास स्वदेशी, अमरनाथ पांडेय, ओम प्रकाश गुप्ता, नसमो के लक्ष्मण राम, बब्लू पटवा, विभुति चौबे, शैलेष चौबे सहित काफी संख्या मे लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिम्स से चोरी हुआ बच्चा कुजू से मिला
    Next Article प्रदेश भाजपा कार्यसमिति का मिशन 2019 : मोदी मंत्र पर मंथन
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    गढ़वा के भाजपा विधायक के पैतृक आवास में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

    April 15, 2026

    होली और रामनवमी को लेकर गढ़वा के परेड ग्राउंड में मॉक ड्रिल का आयोजन

    March 3, 2026

    धनबाद में प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कई गिरफ्तारियां

    January 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कोलकाता में विधायक दल के नेता चुने गए
    • खादगड़ा जमीन विवाद: हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकारा, शपथ पत्र में गलत जानकारी देने पर अवमानना नोटिस जारी
    • झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा भाषा विवाद: वित्त मंत्री के नेतृत्व में उच्च स्तरीय समिति गठित
    • भारत में एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, सर्वर, ड्रोन निर्माण में निवेश की संभावनाएं तलाश रहा गूगल : वैष्णव
    • अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिला में 3.6 तीव्रता का भूकंप
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version