Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»सीएम रघुवर की पहल लाने लगी रंग
    रांची

    सीएम रघुवर की पहल लाने लगी रंग

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 15, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पिछले साल गर्मियों में राजधानी समेत पूरे झारखंड में जबरदस्त पेयजल की किल्लत हुई थी। यह देखकर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एक ही दिन में कांके और हटिया डैम का निरीक्षण कर अधिकारियों को दोनों डैमों का गहरीकरण करने का निर्देश दिया था। साथ ही उन्होंने राज्य के सभी तालाबों के गहरीकरण और उनके जीर्णोद्धार का निर्देश दिया था। उन्होंने इसके लिए टेंडर का इंतजार न करते हुए विभागीय स्तर पर काम शुरू करने को कहा था। इस आलोक में दोनों डैमों का गहरीकरण करने की प्रक्रिया शुरू की गयी थी। साथ ही राजधानी के सभी प्रमुख तालाबों का गहरीकरण और जीर्णोद्धार की योजना भी शुरू की गयी थी। तालाबों का गहरीकरण किया जा रहा था, इसी बीच बारिश शुरू हो जाने से गेवियन वाल  का काम पूरा नहीं हो सका। इसके कारण बारिश के दौरान बाहर की मिट्टी फिर बहकर तालाबों में आ गयी। इसे  देखते हुए मुख्यमंत्री ने इस साल फरवरी-मार्च में ही काम शुरू करने का निर्देश दिया था।

    रांची में 85 और राज्य में 260 तालाबों का जीर्णोद्धार
    सीएम के निर्देश के आलोक में राजधानी के 85 समेत पूरे राज्य में 260 तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। औसतन एक तालाब पर 5 से 14 लाख रुपये खर्च किये जा रहे हैं। जल संरक्षण के लिए डोभा निर्माण के साथ-साथ तालाबों का जीर्णोद्धार (गहरीकरण) भी हुआ है। तालाबों का जीर्णोद्धार कार्य कृषि, सहकारिता एवं पशुपालन विभाग से संबद्ध भूमि संरक्षण निदेशालय के तहत किया गया है। भूमि संरक्षण पदाधिकारी, रांची ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित सरकारी तालाबों का गहरीकरण कराया है। यह कार्य पानी समिति या जल लाभुक समिति के जरिये किया जा रहा है। यह कार्य बिना मॉनिटरिंग के किया गया है। सभी तालाब को 10 फीट गहरा किया जाना है। विभिन्न प्रखंडों में कार्य के दौरान स्थानीय स्तर पर मॉनिटरिंग किये जाने का निर्देश है। गांव-देहात के लोगों ने ही ठेकेदार बन कर यह काम किया है।

    राजधानी में नगर निगम करा रहा जीर्णोद्धार
    रांची शहरी क्षेत्र में तालाबों का जीर्णोद्धार नगर निगम द्वारा कराया जा रहा है। बटन तालाब (डोरंडा), चुटिया तालाब, मल्लाह तालाब (चुटिया), जोड़ा तालाब (बरियातू), रिम्स तालाब (बरियातू), तिरिल तालाब (कोकर), बरियातू तालाब (थाना के पीछे), कोकर तालाब, जगन्नाथपुर तालाब (धुर्वा), मजार तालाब (डोरंडा), डिस्टलरी तालाब (कोकर), कडरू बस्ती तालाब।
    सिर्फ रांची जिले में तालाब जीर्णोद्धार पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे
    भूमि संरक्षण उप सचिव ओम प्रकाश के अनुसार सभी 85 तालाबों में प्रति तालाब औसतन 14 लाख रुपये गहरीकरण और जीर्णोद्धार कार्य पर खर्च हो रहे हंै। इस तरह सिर्फ रांची जिले में तालाब गहरीकरण पर करीब 12 करोड़ रुपये का खर्च है। निदेशक के अनुसार कार्य शुरू होने से पहले तालाबों की तस्वीर ली गयी थी, ताकि पता लगाया जा सके कि तालाब कितना गहरा है। हालांकि इस प्रक्रिया से तालाब की गहराई पता करना मुश्किल ही होगा। प्रत्येक तालाब को 10 फीट गहरा करने का निर्देश दिया गया है।

    सिंचाई की समस्या भी आसान करेंगे तालाब
    कृषि विभाग के भूमि संरक्षण निदेशालय द्वारा तालाबों के जीर्णोद्धार की योजना बनायी गयी है। इसके तहत पूरे राज्य में 260 तालाबों की सफाई और गहरीकरण का कार्य मशीनों द्वारा शुरू किया गया है। प्रत्येक प्रखंड में कम से कम एक तालाब का जीर्णोद्धार किया जाना है। विभाग के स्तर से गत माह इस बाबत राज्यादेश जारी करते हुए 35 करोड़ की राशि भी निर्गत कर दी गयी है। योजना के तहत ऐसे तालाबों का चयन किया गया है, जिनका दायरा कम से कम एक एकड़ का हो। राज्यादेश में पलामू और संथाल पर विशेष फोकस करने की बात भी कही गयी है। भूमि संरक्षण उप सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि पिछले साल बारिश से तालाबों के गहरीकरण का कार्य प्रभावित हुआ था। उन्होंने कहा कि इस साल समय से पहले लक्ष्य पूरा कर लिया जायेगा।
    इस साल बन जायेंगे तालाबों के गेवियन वॉल
    रांची नगर निगम द्वारा इस साल तालाबों के गेवियन वॉल निर्माण पूरा हो जाने की बात कही जा रही है। पिछले साल समय पर पत्थर नहीं मिलने के कारण गेवियन वाल का निर्माण समय रहते पूरा नहीं हो सका था। अधिकतर तालाबों में गेवियन वॉल निर्माण का कार्य आधा-अधूरा रह गया था। तालाबों के गहरीकरण कार्य के बाद निर्धारित मानक के अनुरूप पत्थर नहीं मिलने पर संवेदकों को काफी परेशानी हुई थी। संवेदकों को इस बार गेवियन वाल निर्माण में भारी पत्थरों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलिट्टीपाड़ा में नाबालिग दिव्यांग बच्ची के साथ दुष्कर्म
    Next Article नक्सलियों के गढ़ में पहुंचे डीजीपी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    शराब घोटाले में नवीन केडिया को झारखंड उच्च न्यायालय से मिली जमानत

    April 30, 2026

    झारखंड में पुलिसकर्मियों के वेतन भुगतान शुरू, मुख्यालय सहित कई जिलों में मिली राहत

    April 29, 2026

    झारखंड में 30 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना, बारिश-ओलावृष्टि और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी

    April 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे
    • साइबर ठगों ने सेवानिवृत महिला प्रोफेसर से की एक करोड़ से अधिक की ठगी
    • केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के वन विभाग के प्रमुख के खिलाफ हुई शिकायतों पर रिपोर्ट मांगी
    • नेपाल में नए कस्टम नियम से सैकड़ों कंटेनर सीमा पर अटके
    • शराब घोटाले में नवीन केडिया को झारखंड उच्च न्यायालय से मिली जमानत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version