Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»दुमका»2019 तक बदल दूंगा लिट्टीपाड़ा की तस्वीर, वरना वोट मांगने नहीं आऊंगा
    दुमका

    2019 तक बदल दूंगा लिट्टीपाड़ा की तस्वीर, वरना वोट मांगने नहीं आऊंगा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 5, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को अमरापाड़ा के डंगरापाड़ा स्थित स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दहाड़ लगायी। आम जन से दो टूक कहा कि जो 40 साल में नहीं हुआ, वह तीन साल में करके दिखाऊंगा। अगर तीन साल में लिट्टीपाड़ा को बदल नहीं सका, तो 2019 में वोट मांगने नहीं आऊंगा। राजनीति में झूठ बोल कर नहीं चलना चाहता हूं। ठगना भाजपा और उनकी आदत में शामिल नहीं है। सच में चीजों को बदलना चाहते हैं। पहाड़ों की तलहटी में भारी भीड़ से उत्साहित मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा
    कि झामुमो मुक्त संथाल परगना बनाना है। झामुमो के शासन काल में बिचौलिये, दलाल और ठेकेदार ही हावी रहे। जनता मालिक है, आप आदेश दें, हम काम करने के लिए तैयार हैं। लिट्टीपाड़ा में भाजपा को जीत मिली, तो शायद तस्वीर बदलने में तीन साल भी नहीं लगेंगे। झारखंड को गुजरात की तरह ही विकसित राज्य बनाना चाहता हूं। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ भी मौजूद थे।
    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि लिट्टीपाड़ा के कलंक को मिटाना ध्येय है। यह क्षेत्र देश के सर्वाधिक पिछड़े दस में एक है। इस कलंक से इस क्षेत्र को उबारना है। इसी का नतीजा है कि योजना बनाओ अभियान की शुरुआत लिट्टीपाड़ा से की थी। इसमें आये सुझाव को बजट में शामिल भी किया गया। लिट्टीपाड़ा को हमने गोद लिया है। हर हाल में इसकी तकदीर और तस्वीर बदल कर ही दम लूंगा।

    आदिम जनजाति की बेहतरी की पहल में झारखंड नंबर वन

    सीएम रघुवर दास ने कहा कि आदिम जनजाति की बेहतरी और जीवन स्तर में सुधार की दिशा में कदम उठानेवाला देश का पहला राज्य झारखंड बना है। आदिम जनजाति बटालियन का गठन किया गया है। इसकी टेÑनिंग चल रही है। इसके अलावा आदिम जनजाति विकास प्राधिकार का गठन किया गया है। इसमें लिट्टीपाड़ा, पलामू और जमशेदपुर क्षेत्र के एक-एक प्रतिनिधि भी रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअनियमितता देख प्रधानाध्यापक को लगायी कड़ी फटकार
    Next Article क्रशर मिल में सोये चार बच्चों को ट्रक ने रौंदा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    दुमका के सौरभ सिन्हा ने यूपीएससी परीक्षा में प्राप्त किया 49वां रैंक

    April 23, 2025

    किशोरी का अर्धनग्न अवस्था में मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    April 17, 2025

    डबल मर्डर से सनसनी, दंपति की चाकू घोपकर हत्या

    April 14, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
    • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
    • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
    • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
    • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version