रांची। राज्य के दो महत्वपूर्ण विधानसभा के लिए उपचुनाव 28 मई को होना तय हो गया है। चुनाव आयोग ने किस की तिथि घोषित कर दी है। गोमिया एवं सिल्ली विधानसभा का चुनाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों का रामगढ़ से सटा होना मायने रखता है। दोनों विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के विधायकों को सजा मिलने के बाद उप चुनाव होने जा रहा है। गोमिया के विधायक रहे योगेंद्र महतो रामगढ़ के मुरुबंदा का रहने वाला है। वहीं सिल्ली के विधायक रहे अमित महतो का रामगढ़ के कई क्षेत्रों में निजी संबंध बनाए जाते हैं। अभी तक मिली जानकारी की माने तो गोमिया एवं सिल्ली से दोनों पूर्व विधायकों की पत्नियों का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। गोमिया से योगेंद्र महतो की पत्नी बबीता देवी एवं सिल्ली से अमित महतो की पत्नी सीमा कुमारी का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।
जनसंपर्क अभियान में शामिल हो रहे हैं कई नेता: झारखंड मुक्ति मोर्चा जल्द ही प्रत्याशियों के नामों का घोषणा करने जा रहा है। गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो की पत्नी बबीता देवी पिछले कई दिनों से विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं। कई सामाजिक कार्यों में शामिल हो रही हैं। वही योगेंद्र महतो भी लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। योगेंद्र महतो के छोटे भाई झामुमो रामगढ़ जिला के उपाध्यक्ष चित्रगुप्त महतो एवं अन्य झामुमो के कार्यकर्ता भी गोमिया में जनसंपर्क अभियान में शामिल हो चुके हैं। वहीं झामुमो के कई नेता कार्यकर्ता नामांकन प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।
ये लोग लड़ेंगे चुनाव: नामांकन होने के तुरंत बाद रामगढ़ जिला के सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता गोमिया के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। वहीं सिल्ली विधानसभा के उपचुनाव में भी अमित महतो की पत्नी के चुनाव लड़ने पर रामगढ़ क्षेत्र में रहने वाले उनके सगे संबंधी चुनाव में काम करने के लिए जाने की तैयारी पूरी कर लिया है। आजसू कार्यकर्ता भी गोमिया एवं सिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर उत्साहित हैं। रामगढ़ नगर परिषद में आजसू को मिली भारी सफलता से उत्साहित आजसू कार्यकर्ता दोनों विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाने को तत्पर नजर आ रहे हैं।
लंबोदर लड़ेंगे चुनाव: मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी के पीए रहे लंबोदर महतो गोमिया से चुनाव लड़ेंगे। लंबोदर महतो का रामगढ़ के आजसू कार्यकतार्ओं से काफी मधुर संबंध है। ऐसे में लंबोदर महतो के चुनाव में रामगढ़ के आजसू कार्यकर्ता गोमिया में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को तैयार हैं। वहीं आजसू कार्यकर्ता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं सिल्ली से संभावित प्रत्याशी सुदेश महतो के चुनाव को लेकर भी उत्साहित हैं। आजसू कार्यकर्ता सिल्ली विधानसभा चुनाव में भी जाने की तैयारी कर रखा है। जानकारों की माने तो गोमिया एवं सिल्ली से रामगढ़ के हजारों लोगों का सीधा संबंध है। इस कारण यहां हो रहे चुनाव में रामगढ़ की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।