Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»इटको की चुनावी सभा में झामुमो नेता ने जम कर निकाली भड़ास
    झारखंड

    इटको की चुनावी सभा में झामुमो नेता ने जम कर निकाली भड़ास

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskApril 23, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    मेदिनीनगर। नावा बाजार प्रखंड मुख्यालय स्थित इटको आईटीआई कॉलेज के समीप मंगलवार को पलामू लोकसभा संसदीय क्षेत्र के महागठबंधन के उम्मीदवार घूरन राम को लालटेन छाप पर मतदान करने के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनसभा को संबोधित किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विगत 5 वर्षों में एनडीए की सरकार विकास के नाम पर लोगों को छला है युवाओं को बेरोजगार कर दिया है ।उन्होंने घोषणा पत्र में दो लाख युवाओं को नौकरी देने की बात झूठा साबित हुआ तथा मंडल डैम के शिलान्यास पर उन्होंने जमकर बरसे कहा कि मंडल डैम बनने से झारखंड के हजारों किसान के जमीन पानी से डूब जाएगा और बिहार के किसान के खेतों में लहलहाता फसल नजर आएगा जो यहां के लोग सैकड़ों हेक्टेयर जमीन बंजर के काल के गाल में समा जाएगा तथा उन्होंने गैस सिलेंडर महिलाओं के सम्मान में वितरण किया गया है।उन्होंने कहा कि अगर एनडीए की सरकार को यही शौक था तो झारखंड के कोयला खदान को फ्री सेल क्यों नहीं कर देती है।यह ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को मारने की साजिश एनडीए सरकार के द्वारा रचा जा रहा है ।यहां दर्जनों अभी तक गैस सिलेंडर फट गए हैं जिसके कारण लोग झुलस गए हैं उन्होंने अंत में महागठबंधन के राजद प्रत्याशी घुरन राम के पक्ष में 29 अप्रैल को लालटेन छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजय बनाने के लिए अपील की तथा बदामी राज्य सभा चुनाव में भी रघुवर सरकार विकास के नाम पर कोसा उक्त मौके पर पांकी विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉ शशि भूषण मेहता कांग्रेस के प्रत्याशी अजय दुबे धीरेंद्र सिंह अधिवक्ता राजद जिलाध्यक्ष शंकर यादव झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता अभिमन्यु सिंह, अंजू देवी ,धनंजय सिंह सहित कई नेता मौजूद थे।

    झाविमो के बबलू सिंह ने घूरन राम को जिताने का लिया संकल्प

    हरिहरगंज (पलामू)। झाविमो के केंद्रीय सचिव रविंद्र कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ हरिहरगंज में मंगलवार को बैठक की। बैठक में महागठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की रणनीति बनायी गयी। सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की पलामू लोक सभा सीट से इस बार महागठबंधन के राजद प्रत्याशी घूरन राम को भारी मतों से जिताने का संकल्प अपने कार्यकर्ताओं के साथ लिया। तथा क्षेत्र में प्रचार-प्रसार के लिए एक शिष्टमंडल बनाया। साथ ही कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि महागठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए पूरे शक्ति से चुनाव प्रचार में लग जाये। वहीं केंद्रीय सदस्य रणविजय सिंह ने कहा कि हर हाल में अपने लक्ष्य के अनुसार काम करें और अपने लोकसभा में अपने प्रत्याशी को जिताने का काम करें। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव विजय यादव और संचालन जिला कार्यसमिति सदस्य डॉ रघुनंदन मेहता ने की। मौके पर जिला कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह, हुसैनाबाद प्रखंड उपाध्यक्ष रामनाथ बैठा, हरिहरगंज प्रखंड अध्यक्ष विनोद पासवान, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र यादव, किसान मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रामाशीष यादव, विजय पासवान, विनोद भुईयां, शंभू भुईयां, राजकुमार चौधरी, वीरेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, रामकिशुन यादव सहित कई लोग शामिल थे।
    जुमलेबाजों को नकारें, स्थानीय प्रत्याशी को दें समर्थन : नईमुद्दीन अंसारी
    आजाद सिपाही संवाददाता
    विश्रामपुर (पलामू)। महागठबंधन के नेताओं ने विश्रामपुर व नावाबाजार प्रखंड के दर्जनों गांव में जंसम्पर्क अभियान चलाया। महागठबंधन नेताओं नेआरापुर, तुलबुला, हताई, तमदागा, महुंगाई, सोहदाग, रजदिरिया आदि गांवो का दौरा किया। जंसम्पर्क के दौरान नेताओं ने लोगो से महागठबंधन के प्रत्याशी घूरन राम के लिये वोट मांगा। राजद अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नईमुद्दीन अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले पांच सालों में विकास का कोई काम नही किया है। इस सरकार ने जुमलेबाजी में पांच साल बिता दिये। लोगों से सिर्फ झूठे वादे किये। समाज में द्वेष फैलाया। ऐसी निकमी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के प्रत्याशी घूरन राम क्षेत्र का बेटा है। बाहरी व्यक्ति को नकारते हुये स्थानीय प्रत्याशी का समर्थन करे। ताकि पलामू का अपेक्षित विकास हो सके। मौके पर श्यामबिहारी विश्वकर्मा, प्रवीण सिंह, उदेश्वर यादव, मुन्ना यादव, आशिक अंसारी सहित महागठबंधन के कई नेता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत सोरेन ने घूरन राम के पक्ष में चुनाव प्रचार किया, कहा
    Next Article पहला चुनाव, जब बिंदास होकर प्रत्याशियों के समक्ष अपनी बात रख रही है जनता
    azad sipahi desk

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version