आजाद सिपाही संवाददाता
खूंटी। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने शनिवार को जनसंपर्क अभियान के तहत कर्रा प्रखंड के तिलमी, डहकेला, जरियागढ़, बिकुवादाग, गुमडू, बिरदा और लोधमा गांव का दौरा किया। जरियागढ़ गांव में सभा को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि सब मिलकर देश और गांव की व्यवस्था को मजबूत करें। गांव के विकास के लिए भाजपा सरकार सड़क, बिजली, पानी, आवास, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, स्वच्छता, महिला सशक्तीकरण के लिए वृहद पैमाने पर काम कर रही है। देश को सिरमौर बनाने का संकल्प लेकर भाजपा पार्टी 2019 चुनाव लड़ रही है। जिसे लेकर देश के जनादेश के लिए बढ़ चढ़कर मतदान करने और देश को समृद्ध बनाने के लिए नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार बहुमत देने की अपील की गयी। इसके पूर्व जरियागढ़ के जयेंद्र नाथ शाहदेव और लाल मृगेंद्र नाथ शाहदेव ने अर्जुन मुंडा को माला पहना कर भारी बहुमत से जीतने की कामना की। बिकुवादाग में उन्होंने 90 वर्षीय सीता देवी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने बुके देकर लोकसभा में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। मौके पर तोरपा के पूर्व विधायक कोचे मुंडा, भाजपा खूंटी जिला अध्यक्ष काशीनाथ महतो, सदन गोपाल शर्मा, गीता शरण शर्मा, दिलीप कुमार शर्मा, शिव शंकर मिश्रा, रामशरण मिश्रा, जीबा पहान, रूपेश महत़ो, बलको मुंडा, संतोष जयसवाल, विनोद प्रसाद सोनी, घुरन महतो, अरूणचंद गुप्ता, ज्ञाननंद सहदेव, विष्णु सोनी, मंजू देवी, रूप लक्ष्मी मुंडा, दिलीप सिन्हा, रामध्यान सिंह, लक्ष्मी देवी, मिना देवी, शंकरसन साहू, भोला राम, सरस्वती देवी, द्वारिका साहू, कृपा सिंधु बेहरा, विनोद भगत, शिवकुमार केशरी, गंगा मुंडा, लीलंबर सिंह और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने चलाया जनसंपर्क अभियान
Previous Articleमिशन शक्ति पर पी चिदंबरम को डीआरडीओ ने दिया जवाब
Next Article भाजपा और कांग्रेस ने जारी किया चुनावी नारा
Related Posts
Add A Comment