Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»होटल अलकोर से पकड़ायी युवती ने खोला सफेदपोशों का कच्चा चिट्ठा
    Breaking News

    होटल अलकोर से पकड़ायी युवती ने खोला सफेदपोशों का कच्चा चिट्ठा

    azad sipahiBy azad sipahiApril 29, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर | होटल अलकोर में देह व्यापार के आरोप में जेल भेजी गयी कोलकाता की युवती ने पुलिस की पूछताछ में शरद पोद्दार समेत शहर के कई सफेदपोशों का कच्च-चिट्ठा खोलकर रख दिया है। उसने पुलिस को बताया कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दिन विष्टुपुर के शरद पोद्दार ने अपने दोस्त के माध्यम से कार बुक कराकर उसे कोलकाता से जमशेदपुर बुलवाया था। जनता कर्फ्यू होने के कारण उस दिन रास्ते में उसकी कार को चेकिंग के दौरान कई बार रोका गया। एक जगह उसे जांच के बाद पर्याप्त पास न होने के कारण वहीं रोक लिया गया, तब शरद पोद्दार ने अपने संपर्क का इस्तेमाल कर कार को पास करावा दिया। इसके बाद उसे शॉर्टकट रास्ते से जमशेदपुर लाया गया और होटल अलकोर पहुंचा दिया गया। वह कमरा नंबर 402 में ठहरी। युवती के मुताबिक वह शरद पोद्दार के किसी दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने पहुंची थी। होटल पहुंचने पर कमरे में शरद पोद्दार आया और साथ खाना खाकर चला गया। 22 मार्च से रोज शरद कमरे में आता था और शारीरिक संबंध बनाता था। होटल के कमरे को शरद ने ही बुक कराया था। लॉकडाउन के कारण वह होटल में ही ठहरी रही। शरद रोज होटल में उसकी जरूरत की चीजें लेकर आता था।
    हालांकि, उसके होटल में रुकने की जानकारी प्रशासन को नहीं दी गयी थी। युवती ने बताया कि 13 महीने से वह शरद पोद्दार को जानती है। वह उसका ब्वॉय फ्रेंड है। दोनों का रिश्ता पति-पत्नी की तरह है। ट्रैवल एजेंट राहुल अग्रवाल भी होटल में आता-जाता था। युवती के मुताबिक उसे पांच-छह लाख रुपये मिल चुके हैं। युवती ने बताया कि एक साल पहले वह अलकोर के बगल में स्थित एक होटल में ठहरी थी। उसे शरद ने ही वहां ठहराया था। युवती ने पुलिस को बताया शरद पोद्दार कैश में पेमेंट करता था। पेमेंट के लिए कोडवर्ड का इस्तेमाल किया जाता था। लड़की एक किलो बोलती तो एक लाख का पेमंट होता, दो किलो बोलती तो दो लाख। वहीं 10 रुपये के नोट के नंबर से भी पेमेंट देता था। 10 रुपये पर लिखे सीरियल नंबर को वह शरद पोद्दार को भेजती थी। तब उसका आदमी पैसे लेकर देने आता था। वहीं सीरियल नंबर नोट कर वह देती थी, जिससे यह कंफर्म होता कि पैसे उसे मिल गये। होटल अलकोर मामले में अगर पुलिस पिछले 15 दिन पहले का सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी, तो कई सफेदपोश मामले में लॉकडाउन उल्लघंन, शराब पीने और बॉडी मसाज के मामले में फसेंगे। हालांकि एसएसपी के ट्रांसफर के बाद क्या होगा कहना मुश्किल है। उधर मखमल के गद्दों पर सोनेवाले रसूखदारों को जेल में नींद नहीं आने की सूचना है। एक चादर और कंबल के अलावा उन्हें तकिया तक नहीं मिला है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी मजदूरों, पर्यटकों और छात्रों को उनके घर जाने की मंजूरी
    Next Article इरफान खान को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
    azad sipahi

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version