Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अखिलेश सिंह गिरोह के कन्हैया सिंह समेत 7 लोग हुए है फायरिंग में घायल
    Breaking News

    अखिलेश सिंह गिरोह के कन्हैया सिंह समेत 7 लोग हुए है फायरिंग में घायल

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskApril 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थानाक्षेत्र स्थित स्लैग रोड पर स्थित डीएवी पटेलनगर स्कूल के पास अखिलेश सिंह गिरोह का कन्हैया सिंह और अन्य लोगो के बीच हुई गोलीबारी के मामले की पूरी कहानी सामने आ गई है. अखिलेश सिंह गिरोह के ही बागबेड़ा बस्ती निवासी कन्हैया सिंह, कन्हैया का अपना भाई सोमनाथ सिंह और उसका भतीजा अंशु चौहान के अलावा बागबेड़ा का ही रहने वाला सचिन कुमार सिंह, विक्रम कुमार मिश्रा, राजकुमार को गोली लगी है.

    गोली सचिन के मुंह में लगी है जबकि और लोगो को अलग अलग जगह लगी है, जिनका इलाज टीएमएच में चल रहा है. सचिन सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है. घायल कन्हैया सिंह ने बताया कि वे लोग भुइयांडीह स्थित लकड़ी टाल के पास रहने वाला अपना भतीजा अंशु चौहान के घर गए थे

    वे लोग एक बोलेरो और एक स्कोर्पियो से बागबेड़ा से भुइयांडीह गये थे. कन्हैया सिंह, उसका अपना भाई सोमनाथ सिंह, भतीजा अंशु, विक्रम कुमार मिश्रा और राजकुमार अपने भतीजे के घर मे ही पार्टी कर रहे थे कि अचानक से सुधीर दुबे ने अंशु के मोबाइल पर फ़ोन किया और कहा कि वे लोग चाहते है कि समझौता कर ले और वे लोग बात करना चाहते है.

    बातचीत के बहाने डीएवी पटेलनगर स्कूल के पास आने के लिए सुधीर दुबे ने बोला, जिसके बाद आत्मविश्वास से लबरेज कन्हैया सिंह और सारे लोग पहुंचे. कन्हैया सिंह ने बताया कि जैसे ही गाड़ी रुकी वैसे ही गाड़ी का दरवाजे को खोलकर सुधीर दुबे ने फायरिंग कर दिया. उसका साथ राजीव राम और कल्लू रॉय ने दिया

    अचानक हुई फायरिंग से बचते हुए गाड़ी लेकर भागने लगें और काउंटर फायरिंग भी की लेकिन सुधीर दुबे और अन्य लोग वहां से भाग गए. कन्हैया का साथी सचिन गोली लगने के बाद वही गिर गया जबकि सारे लोग टीएमएच पहुंचे. इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सचिन को टीएमएच पहुंचाया. सभी का इलाज चल रहा है. अब अखिलेश सिंह गिरोह के लोगों ने कहा है कि अब बदला वे लोग जरूर लेंगे और अब शहर में गैंगवार सारे लोग देखेंगे.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजमशेदपुर में अखिलेश सिंह और सुधीर दुबे गिरोह के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग
    Next Article झारखंड में कोरोना वायरस का एक और मरीज मिला, संख्या बढ़कर 107
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version