Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»प्रदेश में 50 हजार मास्क बांटेगा भाजयुमो, दीपक प्रकाश ने की शुरुआत
    Breaking News

    प्रदेश में 50 हजार मास्क बांटेगा भाजयुमो, दीपक प्रकाश ने की शुरुआत

    azad sipahiBy azad sipahiApril 24, 2020Updated:April 24, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से प्रदेश में 50,000 मास्क का वितरण किया जायेगा। इस वितरण कार्यक्रम की शुरूआत शुक्रवार को प्रदेश भाजपाध्यक्ष दीपक प्रकाश ने की। उन्होंने मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सुप्रभात और ग्रामीण जिलाध्यक्ष हर्षवर्द्धन पांडेय को मास्क सौंपा। मौके पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि शनिवार से झारखंड के सभी जिलों में मास्क का वितरण किया जायेगा। जिले से सभी मंडलों में इसका वितरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मास्क वितरण पर विशेष जोर दिया जायेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक सिंह, राकेश चौधरी, राज श्रीवास्तव, संजय पोद्दार, राहुल अवस्थी, आकाश भूषण, पवन पासवान, महावीर सिंह, रजनी, आनंद मोहन, रुबी श्रीवास्तव, दिव्या कुमारी, बुलबुल सिन्हा, आराध्य श्रीवास्तव, अंजलि सिन्हा का योगदान रहेगा।
    हरमू रोड पूजा समिति ने चलाया सैनिटाइजेशन अभियान, दीपक प्रकाश ने अभियान को सराहा
    सैनिटाइजेशन अभियान से जुड़े लोगों का किया गया ताली बजाकर स्वागत
    प्रदेश भाजपाध्यक्ष ने सैनिटाइज करनेवालों का धन्यवाद किया

    रांची। हरमू रोड काली पूजा समिति की ओर से सैनिटाइजेशन का अभियान शुक्रवार को वार्ड नंबर 24 के पूरे इलाके में चला और गंगा नगर की संकरी गलियों को भी अभियान दल ने सैनिटाइज किया। विद्या नगर बढ़ई मुहल्ले में भी यह अभियान चलाया गया। इससे स्थानीय निवासी उत्साहित दिखे और उन्होंने ताली बजाकर अभियान दल का स्वागत किया। लगातार पांचवें दिन हरमू हाउसिंग कॉलोनी में भी अभियान का संचालन किया गया। हरमू रोड काली पूजा समिति के संस्थापक अध्यक्ष प्रेम वर्मा के नेतृत्व में पूरे इलाके को सैनिटाइज करने का अभियान चलाया जा रहा है। पूजा कमिटी ने अपने ही संसाधनों से मशीन और रसायन एकत्रित किये हैं। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने अभियान की सराहना की है और अभियान से जुड़े लोगों को धन्यवाद दिया है। इलाके को सेनिटाइज करने के अभियान के पांचवें दिन अभियान दल उनके इलाके में भी पहुंचा था। इससे उत्साहित श्री प्रकाश ने खुद भी इस अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने कोरोना के खिलाफ जारी जंग में शामिल पूजा कमिटी के सदस्यों को धन्यवाद दिया। श्री प्रकाश स्वयं भी पूजा कमिटी से लंबे अरसे से जुड़े हुए हैं। बतौर संरक्षक वह पूजा कमिटी के अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेते रहे हैं। वार्ड नंबर 34 में चले अभियान दल में वीरेंद्र भगत, वीरेंद्र सिंह, अजय सिंह, संजय शर्मा, रमेश शर्मा, रमेश गोयल, रवि प्रकाश, दिनेश पांडेय और उमेश सोनी ने सहयोग किया।
    मोदी सरकार में मजबूत हुई पंचायती राज व्यवस्था : दीपक प्रकाश

    रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में पंचायती राज व्यवस्था मजबूत हुई है। पंचायती राज दिवस के मौके पर पंचायत के सभी जन प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार, गांव, गरीब और किसान के विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतें लोकतंत्र का आधार स्तम्भ हैं। केंद्र सरकार इन्हें आर्थिक और तकनीकी दृष्टिकोण से मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस प्रकार देशभर के सरपंचों से ऑनलाइन मिलकर उनका हौसला बढ़ाया और मार्गदर्शन किया वह अनूठा है।
    एप व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन आयेगा
    उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भरोसा कर रही है। इसी का परिणाम है कि गांव के लोगों ने पंचायतों के साथ मिलकर कोरोना से बचाव के लिए अथक परिश्रम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है यह फिर सार्थक साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि गांव के लिए लांच किये गये एप से व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन आयेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCORONA UPDATE :80 जिलों में 14 दिन से नया केस नहीं, रिकवरी रेट 20.57 फीसदी
    Next Article  सवा लाख प्रवासी मजदूरों के खाते में सीएम हेमंत ने डाली सहायता राशि
    azad sipahi

      Related Posts

      हूल दिवस पर भाकपा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

      June 30, 2025

      शराब घोटाला में आरोपित विनय सिंह को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं

      June 30, 2025

      राज्य सरकार लूट रही है संपदाएं, बाहरी तत्वों के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : जेएलकेएम

      June 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री बुधवार से पांच देशों की यात्रा पर, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग
      • हूल दिवस पर भाकपा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
      • शराब घोटाला में आरोपित विनय सिंह को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं
      • राज्य सरकार लूट रही है संपदाएं, बाहरी तत्वों के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : जेएलकेएम
      • जल, जंगल और जमीन को बचाने की सबसे बड़ी लड़ाई थी हूल क्रांति : रंजन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version