आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना के एक संदिग्ध मरीज की मौत हो गयी है। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रख लिया गया है। मरीज को कोरोना का संदिग्ध पाये जाने के बाद शुक्रवार को रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। भर्ती करने के बाद उसका सैंपल लिया गया था, जिसकी जांच रिपोर्ट नहीं आयी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक का शव उनके परिजनों को सौंपा जायेगा।
मृतक खेलगांव क्षेत्र के सुगनु का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक के परिजनों ने रिम्स प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों ने रिम्स के डॉक्टरों पर सही से इलाज नहीं करने की बात कही है। मृतक के परिजनों का कहना है कि अपने मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया था। वे इस बात से परेशान थे कि वहां से शव इमरजेंसी वार्ड कैसे पहुंच गया। इस पर रिम्स के निदेशक डॉ डीके सिंह ने कहा है कि अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया गया था।
रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संदिग्ध की मौत
Previous Articleकोरोना पर सरकार: संक्रमण के 42% मामले युवाओं में सामने आ रहे
Next Article हेमंत की पीड़ा की अनदेखी नहीं हो सकती