Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»लॉकडाउन पर फैसला 11 – 12 को समीक्षा के बाद : डॉ रामेश्वर
    झारखंड

    लॉकडाउन पर फैसला 11 – 12 को समीक्षा के बाद : डॉ रामेश्वर

    azad sipahiBy azad sipahiApril 9, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता

    रांची। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि कोरोना संकट की इस घड़ी में पार्टी की ओर से राहत कार्य चलाया जा रहा है। इस कार्य में पार्टी कोटे से सरकार में शामिल सभी मंत्रियों के अलावा विधायकों, सांसदों, पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों तथा सक्षम नेताओं-कार्यकर्ताओं से मदद ली जा रही है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की अवधि समाप्त होने के बाद रोजगार सृजन एक बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि अभी फसल तैयार है, किसानों को उचित मूल्य दिलाना जरूरी है। वहीं रोजगार खत्म होने के कारण मजदूरों के सामने संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। इससे निबटने के लिए कारगर उपाय किये जायेंगे, ताकि झारखंड की अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर आ सके। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन रहेगा या नहीं, इस पर 11 या 12 अप्रैल को बैठक के बाद निर्णय लिया जायेगा। बुधवार को कांग्रेस राहत निगरानी समिति संग डॉ रामेश्वर उरांव शिकायतों का फौरी समाधान कर रहे थे। इस दौरान ही उन्होंने उक्त बातें कहीं। कांग्रेस की यह समिति लोगों को मदद और राहत उपलब्ध कराने में जुटी है। डॉ रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में गठित समिति के सभी सदस्य रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में बनाये गये कंट्रोल रूम के माध्यम से लोगों को मदद उपलब्ध करा रहे हैं।

    डॉ रामेश्वर उरांव भी बुधवार को दिनभर कार्यालय में जमे रहे। इस दौरान शिकायतों का समाधान भी किया। सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड के रहने वाले नवीन महतो को सरायकेला की डीएसओ प्रियंका के माध्यम से राशन उपलब्ध कराया गया।

    वहीं रांची के डोरंडा के रमीज रजा, सूरत के राजकुमार, सिल्ली के राजाटोल के शंकर विश्वकर्मा और चंद्रपुरा के विशेश्वर महतो को अनाज उपलब्ध कराया गया। वहीं देवीपुर के जिला परिषद सदस्य के द्वारा एक राशन डीलर द्वारा कम अनाज देने की शिकायत मिलने पर खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव के निर्देश पर विभाग की ओर से संबंधित डीलर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं पलामू जिले के पाटन प्रखंड के रहमत मियां को भी राशन उपलब्ध कराया गया।

    मदद में लगी है समिति

    प्रदेश कांग्रेस राहत समिति के रौशन लाल भाटिया, प्रदीप तुलस्यान, आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता लगातार फोन कॉल पर उन्हें त्वरित मदद पहुंचाने में लगे हैं।

    शत-प्रतिशत समस्याओं का समाधान: आलोक दुबे
    कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने बताया कि राहत निगरानी समिति को लेकर बनाये गये कंट्रोल रूम में आ रहे फोन कॉल पर शत-प्रतिशत मदद पहुंचायी जा रही है और समस्या का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संकट के इस वक्त में सरकार और संगठन मिलकर काम कर रहा है। अभी यह देखने का वक्त नहीं है कि किसने वोट दिया या नहीं दिया, जो भी जरूरतमंद हैं, उन्हें हरसंभव मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर हर जिले में राहत कार्य चलाया जा रहा है। इसके लिए सभी जिलों और प्रखंडों में राहत निगरानी समिति का गठन किया जा रहा है और संगठन के कार्यकर्ता दिन-रात लोगों की मदद में जुटे हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभोजन लेकर 17.92 लाख लोगों तक पहुंची सरकार
    Next Article डोनाल्ड ट्रंप की ओर से तारीफ करने पर प्रधानमंत्री मोदी बोले, कोरोना पर हम साथ मिलकर जीतेंगे
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार

      June 20, 2025

      पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट

      June 20, 2025

      किसान को ठगने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version