रांची | शनिवार को रांची से चार नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनमें से तीन हिंदपीढ़ी के एक कांटाटोली के रहने वाले हैं। सभी मरीजों को कोविड-19 सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। बताते चलें कि इससे पहले बीते शुक्रवार को सात मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। रेड जोन में शामिल रांची में अब तक 42 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। हॉट स्पॉट बन चुके हिंदपीढ़ी में मरीजों की संख्या बढ़कर 38 हो गयी है। वहीं, कांटाटोली एवं बरियातू में एक-एक और बेड़ो में दो पॉजिटिव मिले हैं। यानी कुल 64 मरीजों में 42 रांची, 10 बोकारो, 02 धनबाद, 02 देवघर, 02 गिरिडीह, 03 हजारीबाग, 02 सिमडेगा और 01 गढ़वा का मरीज शामिल है। वहीं, शनिवार को बोकारो और धनबाद से एक राहत भरी खबर भी आयी। बोकारो के चार और धनबाद के दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सेकेंड रिपोर्ट निगेटिव आयी है। तीसरी जांच के लिए उनका सैंपल ले लिया गया है। इसकी रिपोर्ट अगले 24 घंटे में आ जायेगी। तीसरी रिपोर्ट यदि निगेटिव आयी, तो उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी जायेगी।