लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया के जरिए गरीबों की मदद के लिए आर्थिक सहयोग मांगने पर झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के मौसेरे देवर हर्ष सिंह के खिलाफ धनबाद पुलिस ने 107 के तहत कार्रवाई की है। हर्ष सिंह ने लॉकडाउन के दौरान गरीब एवं असहाय मजदूर की मदद के लिए आम लोगों से सोशल मीडिया के आर्थिक मदद तथा अनाज देने की अपील की थी। हर्ष सिंह ने मदद के लिए जो बैंक अकाउंट लोगों के बीच शेयर किया था, वह किसी शशि सिंह के नाम से है। सोशल मीडिया पर हर्ष सिंह के पोस्ट को कांग्रेस नेता संतोष सिंह ने मुख्यमंत्री और डीजीपी को ट्वीट कर आरोप लगाया कि इस महामारी में भीचंदा लिया जा रहे हैं। भावना सिंह ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर शिकायत की थी। डीजीपी ने ट्विटर और फेसबुक पोस्ट के आलोक में धनबाद के एसएसपी को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया था। एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी विधि व्यवस्था ने हर्ष सिंह से पोस्ट के बारे में पूछताछ की। हालांकि हर्ष ने उस पोस्ट को हटा लिया था। हर्ष ने पुलिस को बताया की वह लोगों की मदद करने के लिए आर्थिक मदद मांग रहा था। जब गलती का एहसास हुआ तो तत्काल पोस्ट हटा लिया। हर्ष सिंह के बयान के आधार पर रिपोर्ट डीएसपी ने एसएसपी को सौंप दी है। एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि इस मामले में जांच की जिम्मेवारी डीएसपी को सौंपी गयी थी। डीएसपी की रिपोर्ट के आलोक में हर्ष सिंह के खिलाफ 107 की कार्रवाई की गयी है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

