गोड्डा जिला में लॉकडाउन का पालन कराने में जुटी पुलिस टीम पर नमाजियों ने हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस के कई जवान घायल हो गये।वहीं कई पेट्रोलिंग गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। घटना ठाकुर गंगटी थाना क्षेत्र के मंडरो बाजार की है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस टीम को जानकारी मिली कि कुछ लोग भीड़ के साथ मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे हैं। इसकी सूचना पर पुलिस जब नमाजियों को रोकने पहुंची, तो उन्होंने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस हमले में पुलिस के कई जवान घायल हो गये। वहीं पुलिस टीम की कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गयीं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है। साथ ही हमलावरों की पहचान की जा रही है।