Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»जरूरतमंदों के बीच राहत पहुंचा रही सरकार, हर दिन 2.40 लाख प्रवासी मजदूरों को भोजन
    Breaking News

    जरूरतमंदों के बीच राहत पहुंचा रही सरकार, हर दिन 2.40 लाख प्रवासी मजदूरों को भोजन

    azad sipahiBy azad sipahiApril 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। कोविड-19 को रोकने के लिए पूरे देश में जारी लॉक डाउन की वजह से गरीब लोगों के सामने खाने की समस्या उत्पन्न नहीं हो, इसे लेकर झारखंड सरकार गंभीर है। गरीबों तक खाना पहुंचाने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत राशन एवं खाना पहुंचाया जा रहा है। अब तक राज्य में सभी राशन कार्ड धारकों को अप्रैल एवं मई के राशन वितरित किया गया है। वहीं नन पीडीएस के तहत 2,69,181 लोगों तक अनाज उपलब्ध करा दिया गया है। इसके साथ ही 1,83,884 लोगों तक अनाज पहुंचाया गया है। दाल-भात की विभिन्न योजनाओं में अब तक लाखों लोगों को खाना खिलाया गया है। वहीं सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न राहत कैंपों में 2,40,162 प्रवासी मजदूरों को खाना खिलाया जा रहा है। एनजीओ एवं वोलेंटियर्स की विभिन्न टीमों द्वारा राज्य में विभिन्न जगहों पर लाखों लोगों को खाना खिलाया गया है। साथ ही आकस्मिक राहत पैकेट का वितरण भी जरूरतमंदों के बीच किया जा रहा है।

    चिकित्सा से संबंधित 1248 मामलों पर एक्शन

    राज्यस्तरीय कोरोना नियंत्रण केंद्र में समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। नियंत्रण केंद्र द्वारा अब तक 24,702 मामले की कार्रवाई के लिए संबंधित जिलों एवं विभागों को अग्रसारित कर दिया गया है। इनमें से अब तक 18,832 मामलों पर सहायता उपलब्ध करायी जा चुकी है । शेष बचे मामलों पर हर संभव कार्रवाई की जा रही है। साथ ही राज्य सरकार के सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा मार्च एवं अप्रैल माह की पेंशन लाभुकों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इस क्रम में राज्य के विभिन्न जिलों में मार्च माह का लगभग शत प्रतिशत पेंशन उपलब्ध करा दिया गया है। वहीं अप्रैल माह में अब तक 19,12,403 लोगों को पेंशन दी गयी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्र के गाइडलाइन के अनुपालन की मिली सजा: हेमंत
    Next Article झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 पार
    azad sipahi

      Related Posts

      सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

      July 6, 2025

      जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

      July 6, 2025

      झारखंड कांग्रेस में बदलाव की आहट से सियासत गर्म

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version