Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में ‘आर या पार’ वाला महीना साबित हो सकता है मई : चिकित्सा विशेषज्ञ
    Breaking News

    कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में ‘आर या पार’ वाला महीना साबित हो सकता है मई : चिकित्सा विशेषज्ञ

    azad sipahiBy azad sipahiApril 30, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    नयी दिल्ली। भारत में तीन मई को लॉकडाउन की अवधि समाप्त हो रही है। जैसे-जैसे यह तारीख नजदीक आ रही है, चिकित्सा विशेषज्ञ महसूस कर रहे हैं कि अगला महीना यानी मई कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग में ‘आर या पार’ वाला महीना साबित हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ राहतें देने के साथ-साथ हॉटस्पॉट इलाकों में आक्रामक कंटेनमेंट नीति बनाने की बहुत जरूरत है। विशेषज्ञों ने सुझाव दिया है कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कम से कम मई तक रेल यात्रा, हवाई यात्रा, अंतरराज्यीय बस सेवा, मॉल, शॉपिंग कांप्लेक्स और धार्मिक स्थलों को बंद रखना चाहिए। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के सभी मुख्यमंत्रियों से वार्ता में कहा था कि हमें कोरोना वायरस से जंग जारी रखने के साथ देश की अर्थव्यवस्था पर भी ध्यान देना होगा।

    केंद्र सरकार ने बुधवार को स्पष्ट संकेत दिये थे कि पूरे देश में जारी लॉकडाउन को तीन मई के बाद आगे भी बढ़ाया जायेगा, लेकिन साथ ही लोगों को कुछ राहतें दी जायेंगी और कई जिलों में कुछ सेवाओं को भी छूट दी जायेगी। चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि रेड जोन में आक्रामक नियंत्रण की रणनीति की जरूरत है और ग्रीन जोन में भी राहतें देते हुए पूरी निगरानी करने की आवश्यकता है। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि देश में कोरोना वायरस हॉटस्पॉट जिलों की संख्या घटकर 129 हो गयी है। यह संख्या एक पखवाड़ा पहले तक 170 थी, लेकिन इस दौरान संक्रमण मुक्त इलाके या ग्रीन जोन की संख्या में कमी भी आयी है। इन की संख्या अब 325 से घटकर 307 हो गयी है। वहीं इसी समयकाल के दौरान नॉन हॉटस्पॉट जिले या आॅरेंज जोन की संख्या में बढ़त हुई है, जो 207 से 297 हो गयी है।

    नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में पल्मोनॉलॉजी एंड क्रिटिकल केयर के अतिरिक्त निदेशक डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि यह समझना बहुत जरूरी है कि लॉकडाउन से वायरस मरता नहीं है। इससे केवल वायरस के प्रसार की रफ्तार कम होती है। उन्होंने कहा रेड जोन में अभी कम से कम दो सप्ताह तक और लॉकडाउन जारी रहना चाहिए। उन्होंने कहा, मई का महीना कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग में ‘आर या पार’ का महीना साबित हो सकता है और यह जरूरी है कि उन मामलों में बंदी बरकरार रहे, जहां संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। डॉ गुप्ता ने कहा कि ग्रीन जोन में राहतें दी जा सकती हैं, लेकिन पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि वहां किसी तरह से वायरस न पहुंचे और क्षेत्र संक्रमण मुक्त रहे।

    वहीं सर गंगाराम अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि यह बहुत जरूरी था कि रेल यात्रा, हवाई यात्राओं, अंतरराज्यीय बस सेवाओं, मॉल, शॉपिंग कांप्लेक्स और धार्मिक स्थानों आदि को बंद किया जाये। उन्होंने कहा, ग्रीन जोन की सीमाओं को सील कर दिया जाना चाहिए और सोशल डिस्टेंसिंग आदि मानकों का इस्तेमाल करते हुए जरूरी राहतें दी जानी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअपने लोगों को हर हाल में वापस लायेंगे, चाहे विमान की ही जरूरत क्यों ने पड़े : हेमंत
    Next Article हिंदपीढ़ी में एंबुलेंस पर पथराव मामला, तीन भेजे गये जेल
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत बना मेडिकल टूरिज़्म और फार्मा रिसर्च का वैश्विक केंद्र : ओम बिरला

      July 5, 2025

      कोलकाता एयरपोर्ट पर थाई लायन एयर की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, 130 यात्री फंसे

      July 5, 2025

      मध्‍य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय

      July 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत बना मेडिकल टूरिज़्म और फार्मा रिसर्च का वैश्विक केंद्र : ओम बिरला
      • ईडी ने 730 करोड़ के जीएसटी घोटाले में चार आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया
      • कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू नौ को आएंगे झारखंड
      • अपनी जिम्मेदारियों से भागती है भाजपा : कांग्रेस
      • झारखंड कांग्रेस के विधायकों की बैठक 10 को
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version