Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कोरोना की वजह से अब दिल्ली की मंडियों में लागू हुई ऑड-ईवन पॉलिसी
    Top Story

    कोरोना की वजह से अब दिल्ली की मंडियों में लागू हुई ऑड-ईवन पॉलिसी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskApril 14, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोरोना वायरस  के मद्देनजर दिल्ली की मंडियों में ऑड-ईवन पॉलिसी लागू कर दी गई है. अब दिल्ली में सब्जी मंडी सुबह 6 बजे से 11 बजे तक और फलों की मंडी दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेंगी. कोई भी व्यक्ति इन मंडियों में प्रवेश सिर्फ कूपन के जरिए ही कर सकेगा. दिल्ली कृषि मंडी बोर्ड के उपाध्यक्ष और विकास सचिव के नेतृत्व में 4 विशेष कार्य बल और 7 नोडल अधिकारी इन मंडियो में शासन के आदेशों को लागू करना सुनिश्चित करेंगे.

    दिल्ली के डेवलपमेंट मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को दिल्ली के 7 थोक मंडियों के मंडी संघों के सदस्यों के साथ बैठक की.

    इन मंडियों में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए दिल्ली सरकार ने फलों और सब्जियों की मंडियों के लिए अलग-अलग समय पर खोलने और कूपन के माध्यम से इसमें प्रवेश करने जैसे कई कदम उठाए हैं. दिल्ली सरकार ने इन बाजारों में सरकार के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली कृषि मंडी बोर्ड के उपाध्यक्ष और विकास सचिव के नेतृत्व में 4 विशेष कार्य बल और 7 नोडल अधिकारियों का गठन किया है.

    दिल्ली के डेवलपमेंट मंत्री गोपाल राय ने बैठक के दौरान कहा, “दिल्ली में 7 मंडियां हैं. इसमें 5 फल, सब्जियां, मछली और मुर्गे के सामान की हैं और 2 मंडियां (नजफगढ़ और नरेला में) विशेष रूप से सब्जियों के लिए हैं. उन्होंने कहा कि अब फसलें आने लगी हैं. इसीलिए राजधानी में उचित आपूर्ति के लिए सभी मंडियां सक्रिय रहने के लिए व्यवस्थित होनी चाहिए. इन थोक मंडियों में सोशल डिस्टेंसिंग एक बड़ा मुद्दा था. इसीलिए आज मैंने मंडी संघों के साथ बैठक की है. दिल्ली सरकार ने COVID-19 के प्रकोप से निपटने के लिए इन थोक मंडियों में लोगों की भीड़ को कम करने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए एक ऑड-ईवन पॉलिसी लागू की है.”

    डेवलपमेंट मंत्री गोपाल राय ने बताया कि ईवन स्कीम नंबर 0, 2, 4, 6 और 8 तारीखों के साथ समाप्त होने वाले सम-प्लेटफार्म वाले प्रत्येक शेड पर बिक्री करने की अनुमति देगा और ऑड नंबर 1, 3, 5, 7 व 9 तारीख के साथ समाप्त होने वाले विषम-प्लेटफॉर्म प्रत्येक शेड पर बिक्री की अनुमति देगा.

    उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने इन थोक मंडियों के समय में बदलाव का निर्देश दिया है. सब्जी मंडी सुबह 6 बजे से सुबह 11 बजे तक खुले रहेंगी और फलों के लिए मंडी दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेंगी. इन बाजारों में प्रवेश केवल कूपन के माध्यम से किया जा सकता है. दिल्ली सरकार ने इन बाजारों पर निगरानी रखने के लिए 7 नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है मैंने इन बाजारों में सरकारी आदेशों को सुचारू रूप से लागू करने को सुनिश्चित करने और कामकाज पर नियमित नजर रखने के लिए 4 विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलॉकडाउन के बीच बेरोजगारों की भर्ती की फिराक में है आतंकी संगठन
    Next Article पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य मंत्री को हटाने का दिया आदेश
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रांची में डिफेंस एक्सपो का भव्य आयोजन, सीएम ने कहा-झारखंड परमाणु हथियार निर्माण में निभायेगा अहम भूमिका

      September 19, 2025

      हिमाचल प्रदेशः किन्नौर में बादल फटा, शिमला में भारी भूस्खलन, 552 सड़कें बंद

      September 19, 2025

      प्रशांत किशोर ने अमित शाह के बिहार दौरे पर कसा तंज, कहा- उनको बताना चाहिए बिहार का पलायन कब रुकेगा

      September 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में डिफेंस एक्सपो का भव्य आयोजन, सीएम ने कहा-झारखंड परमाणु हथियार निर्माण में निभायेगा अहम भूमिका
      • हिमाचल प्रदेशः किन्नौर में बादल फटा, शिमला में भारी भूस्खलन, 552 सड़कें बंद
      • चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग सेआज बात करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, टिकटॉक को लेकर डील संभव
      • आईफोन 17 सीरीज की बिक्री शुरू, ऐप्‍पल स्टोर पर उमड़ी ग्राहकों की भारी भीड़
      • स्टॉक मार्केट में एलटी एलीवेटर की जोरदार लिस्टिंग, मुनाफे में आईपीओ निवेशक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version