गुजरात में अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री रेखा (आईएमबीएल) के पास रविवार शाम पाकिस्तानी नौसेना ने दो नावों पर की गई गोलीबारी में एक भारतीय मछुआरा घायल हो गया। गोलीबारी की यह घटना प्रदेश के ओखा तट के पास हुई। इस संबंध में देवभूमि द्वारका के पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने बताया कि देवभूमि द्वारका जिले के ओखा तट के पास मछली मारने वाले मछुआरों की दोनों नौकाओं ने संभवत: रविवार शाम को आईएमबीएल पार कर लिया था, जिसके बाद पाकिस्तानी नौसेना के कर्मियों ने उन पर गोलीबारी कर दी। इसमें एक मछुआरा घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि दो नौकाएं संभवत: आईएमबीएल पार कर गई थीं, जहां उनका सामना पाकिस्तानी नौसेना से हो गया और उन्होंने गोलीबारी कर दी।

सूचना मिली है कि एक मछुआरा घायल हुआ है। आनंद ने कहा कि इसके बाद मछुआरों ने भारतीय तटरक्षक बल को रेडियो सेट पर सहायता के लिए कॉल किया।
तटरक्षक बल ने तब संवाद के सामान्य चैनल से अपने पाकिस्तानी समकक्ष से संपर्क किया। पाकिस्तान की नौसेना ने पुष्टि की कि उन्होंने दो नौकाओं को जब्त किया है।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version