रांची। दिल्ली में तब्लीगी मरकज में शामिल होने वाले लोगों की हर शहर में खोजबीन शुरू हो गई है। इसी क्रम में साहिबगंज, बोकारो, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग में पुलिस इनकी खोज में लगी है। साहिबगंज और बोकारो में तीन-तीन लोगों की जांच हुई है जो मरकज में शामिल होकर लौटे हैं। दिल्ली में हुए तब्लीगी मरकज में कई लोगों में कोरोना की पुष्टि होने पर सतर्कता बरती जा रही है। सोमवार को राज्य मुख्यालय से पुलिस महानिरीक्षक और मुख्य सचिव की संयुक्त वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद ऐसे लोगों की पहचान के लिए पुलिस सक्रिय हुई है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version