आजाद सिपाही संवाददाता
रांची/विष्णुगढ़। गुरुवार का दिन झारखंड के लिए बुरी खबर लेकर आया। राज्य में कोरोना संक्रमित दूसरा मरीज मिला है। यह मरीज हजारीबाग जिले का निवासी है। इस व्यक्ति की ट्रैवेल हिस्ट्री केवल इतनी है कि वह आसनसोल में एक समारोह में शामिल होकर दो दिन पहले पैदल ही अपने गांव लौटा है। इस मरीज में कोरोना का संक्रमण होने की पुष्टि रिम्स ने कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस मरीज से अब सामुदायिक संक्रमण (कम्युनिटी ट्रांसमिशन) का खतरा पैदा हो गया विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के करगालो गांव के रहनेवाले इस मरीज को फिलहाल हजारीबाग सदर अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। कुछ दिन पहले वह पैदल आसनसोल गया था। वहां एक शादी समारोह में शामिल हुआ था। वह पैदल ही वहां से लौटा है। गांव लौटने के बाद से वह करीब तीन हजार लोगों से मिला है। जानकारी के अनुसार उसकी तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल लाया गया। वहां से उसका सैंपल लिया गया और उसे जांच के लिए रिम्स भेजा गया था। गुरुवार को जांच के बाद रिम्स प्रबंधन ने उसके संक्रमित होने की पुष्टि की। इसके बाद उसे हजारीबाग में आइसोलेट किया गया।
पूरे गांव को क्वारेंटाइन करने की तैयारी
इस बीच हजारीबाग जिला प्रशासन ने मरीज के गांव को पूरी तरह क्वारेंटाइन करने का फैसला किया है। वहां के हरेक व्यक्ति की जांच करायी जायेगी।
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने की पुष्टि
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि झारखंड में कोरोना संक्रमित दूसरा मरीज मिला है। उन्होंने बताया कि संबंधित जिला प्रशासन को उचित निर्देश दिये गये हैं। पीड़ित युवक को रिम्स लाया जा सकता है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



