Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»रांची विश्वविद्यालय में सभी आॅफलाइन परीक्षाएं स्थगित
    अन्य खबर

    रांची विश्वविद्यालय में सभी आॅफलाइन परीक्षाएं स्थगित

    bhanu priyaBy bhanu priyaApril 20, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। कोरोना संक्रमण की भयावहता को देखते हुए रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने तमाम आॅफलाइन परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। साथ ही 24 अप्रैल तक विवि मुख्यालय, सभी कॉलेज और विभाग बंद कर दिये गये हैं। यह निर्णय सोमवार को कोविड कमेटी की बैठक में लिया गया। कमेटी की अगली बैठक 25 अप्रैल को बुलायी गयी है। कुलपति प्रो कामिनी कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार कर्मचारियों को भी रोटेशन के अनुसार ही उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। इससे संबंधित गाइडलाइन रांची विवि ने सोमवार को जारी की। इसमें कहा गया है कि सभी प्रकार की आॅफलाइन परीक्षाएं अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गयी हैं। हालांकि आॅनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। यह भी कहा गया है कि आॅनलाइन परीक्षाएं ली जा सकती हैं। सभी शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे घर पर ही रहकर आॅनलाइन कक्षाएं और परीक्षाएं ले सकते हैं। सभी प्राचार्यों और विभागाध्यक्षों को आनलाइन कक्षाएं और आॅनलाइन परीक्षाएं सुनिचित कराते हुए इनकी मॉनिटरिंग का निर्देश दिया गया है। साथ ही सभी शिक्षकों को फोन पर हमेशा उपलब्ध रहने को कहा गया है। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि अब विवि मुख्यालय एवं कॉलेज में 50 फीसदी ही कर्मचारी आयेंगे। रोटेशन के अनुसार ही कर्मचारियों को कॉलेज या मुख्यालय में बुलाया जायेगा। इसका शिड्यूल प्राचार्य, विभागाध्यक्ष और संबंधित पदाधिकारी तय करेंगे।
    पीएचडी शोध पत्र जमा करने की अवधि बढ़ी
    रांची विवि में पीएचडी शोध पत्र जमा करने की अवधि बढ़ा दी गयी है। पिछले साल दिसंबर तक जो भी शोधार्थी शोध पत्र जमा नहीं कर पाये थे, उन्हें 30 जून 2021 तक जमा करने का मौका दिया गया था। परंतु कोरोना की दूसरी लहर कोे देखते हुए इसे बढ़ा कर अब 31 दिसंबर 2021 कर दिया गया है।

    मारवाड़ी कॉलेज में आनलाइन होगी परीक्षा, संशोधित प्रोग्राम जारी
    कोरोना के प्रकोप को देखते हुए स्कूल-कालेजों में अब परीक्षाएं आफलाइन की जगह आनलाइन शुरू हो गयी हैं। मारवाड़ी कालेज प्रशासन ने यूजी और पीजी की परीक्षाएं आनलाइन आयोजित करने का निर्णय लिया है। छात्र घर में बैठ कर ही परीक्षा देंगे। शिक्षक इस पर कैमरे से नजर रखेंगे। कालेज में स्नातक (सत्र 2018-21 और पूर्ववर्ती छात्र) सेमेस्टर पांच तथा एमसीए (सत्र 2018-21 और पूर्ववर्ती छात्र) और पीजी (सत्र 2019-21 और पूर्ववर्ती छात्र ) सेमेस्टर तीन वोकेशनल और नन वोकेशनल की इंड सेमेस्टर की परीक्षा अब 22 अप्रैल से आनलाइन होगी, जो 3 मई तक चलेगी। परीक्षा कालेज की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.मारवाड़ीकालेजरांची.एसी.इन पर होगी। परीक्षा का संशोधित प्रोग्राम वेबसाइट पर उपलब्ध है। छात्र-छात्राएं प्रवेशपत्र कालेज की वेबसाइट से 21 अप्रैल तक डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में सुबह 10 से 10:15 तक विद्यार्थी प्रश्नपत्र डाउनलोड करेंगे। इसके बाद 10:15 से 1:15 तक परीक्षा होगी। 1:30 बजे तक पीडीएफ फार्म में आंसर शीट अपलोड कर देना है। इसी तरह दूसरी पाली में 3 से 3:15 बजे तक प्रश्नपत्र डाउनलोड होगा। 3:15 से 6:15 बजे तक परीक्षा होगी। इसके बाद 6:30 तक आंसर शीट अपलोड कर देना है। छात्र परीक्षा शुरू होने से पहले निर्धारित उत्तर पुस्तिका में पूरा डिटेल भर दें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक मई से सभी वयस्कों को टीका
    Next Article दन्तेवाड़ा : पांच लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर
    bhanu priya

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version