Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बंगाल में बेकाबू कोरोना, राज्य सरकार ने रद्द की स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां
    Top Story

    बंगाल में बेकाबू कोरोना, राज्य सरकार ने रद्द की स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां

    sonu kumarBy sonu kumarApril 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    पूरे देश के साथ पश्चिम बंगाल में भी कोविड-19 महामारी बेकाबू रफ्तार से बढ़ रही है। यहां पॉजिटिव होने की दर 25 फ़ीसदी से ज्यादा है जो पूरे देश की तुलना में सबसे अधिक है। हालात को भांपते हुए हुए राज्य सरकार ने भी निवारक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द करने की घोषणा की है। इसमें अस्पताल में काम करने वाले सफाई कर्मी से लेकर नर्स, अटेंडेंट, चिकित्सक, लैब असिस्टेंट और अन्य कर्मचारी शामिल हैं। स्वास्थ्य कर्मियों को रविवार को छुट्टी वाले दिन भी ड्यूटी पर हाजिर होना होगा।
    मंगलवार रात जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पश्चिम बंगाल में 24 घंटे के दौरान पॉजिटिव होने वाले लोगों की संख्या करीब 10,000 है जो चिंता की बात है। महज 40 हजार के करीब सैंपल जांचे जा रहे हैं जिनमें से 10 हजार लोगों के पॉजिटिव होने के मायने हैं हर 100 में से 25 लोगों का इस महामारी की चपेट में आना। यह डराने वाले हालात हैं क्योंकि 25 लोगों से 100 में महामारी के फैलने में वक्त नहीं लगेगा। चिंताजनक हालात ऐसे हैं कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में बेड फुल हैं। बाहर पॉलिथीन बिछाकर मरीजों का इलाज करना पड़ रहा है। प्राइवेट अस्पतालों की भी एक ही हालत है। सबसे बुरी दशा उन कोविड मरीजों की है जिनका ऑक्सीजन लेवल कम है और राज्य के किसी भी अस्पताल में आईसीयू बेड की उपलब्धता नहीं है।
    इस बीच चुनाव प्रचार और भीड़ के कारण महामारी लगातार बढ़ती ही जा रही है लेकिन राजनीतिक नेताओं के कार्यक्रमों पर कोई लगाम नहीं है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी खुद को घोषित करने वाली भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा समेत अन्य नेताओं की मैराथन रैलियों को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके अलावा चुनाव आयोग भी प्रचार बंद करने का कड़ा निर्णय लेने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है जिसकी वजह से लोगों की जान और अधिक खतरे में धकेली जा रही है। ऐसे में एक बार फिर कोविड-19 के घातक वार के सामने ढाल की तरह खड़े होकर पहली पंक्ति से जंग लड़ने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द करना इस बात का संकेत है कि महामारी कितनी बेकाबू हो चुकी है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनोटबंदी से कम नहीं है केंद्र की वैक्सीन रणनीति: राहुल
    Next Article कोविशिल्ड वैक्सीन की कीमत तय, सीरम ने बताए सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में कितने होंगे दाम
    sonu kumar

      Related Posts

      तेजप्रताप यादव का तीखा बयान: RJD में लौटने से बेहतर मौत, सत्ता का भूखा नहीं हूं

      October 25, 2025

      धनबाद : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

      October 25, 2025

      अगलगी में कई दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

      October 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तेजप्रताप यादव का तीखा बयान: RJD में लौटने से बेहतर मौत, सत्ता का भूखा नहीं हूं
      • मणिपुरः अलग-अलग अभियानों में 4 उग्रवादी गिरफ्तार
      • राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने महापर्व छठ की दी शुभकामनाएं
      • धनबाद : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
      • अगलगी में कई दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version