Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कमी को देखते हुए रेमडेसिविर दवा का किया जा रहा आयात
    Breaking News

    कमी को देखते हुए रेमडेसिविर दवा का किया जा रहा आयात

    azad sipahiBy azad sipahiApril 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। देश में एंटीवायरल दवा रेमडेसिविर की कमी को पूरा करने के लिए मोदी सरकार अन्य देशों से इसका आयात कर रही है। इससे जुड़ी 75 हजार शीशियों की पहली खेप शुक्रवार को भारत पहुंच गई।

    भारत सरकार की एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड ने अमेरिका की गिलेड साइंसेज और मिस्र की ईवा फार्मा कंपनी को 4.30 लाख शीशियों का आर्डर दिया था। अमेरिकी कंपनी से अगले दो दिन में 75,000 से 1,00,000 शीशियां भेजने की उम्मीद है। इसके अलावा एक लाख शीशियों की 15 मई से पहले आपूर्ति हो जाएगी। युवा फार्मा शुरुआत में 10,000 और शेष 50,000 हर सप्ताह जुलाई तक आपूर्ति कराएगी।

    सरकार का कहना है कि एंटीवायरल दवा का देश में भी उत्पादन बढ़ाया जा रहा है। 27 अप्रैल तक देश में लाइसेंस  कंपनियों ने अपनी उत्पादन क्षमता को 38 लाख से बढ़ाकर 1.03 करोड़ प्रतिमाह कर दिया है। पिछले सात दिनों में ड्रग कंपनियों ने देशभर में कुल 13.73 लाख शीशियों की आपूर्ति की है।

    वहीं दैनिक आपूर्ति को बढ़ाकर 2.09 लाख कर दिया गया है। इस संबंध में राज्यों को दवा की आसान आवाजाही सुनिश्चित करने को लेकर परामर्श भी जारी किया गया है।

    सरकार ने रेमडेसिविर दवा के निर्यात पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही इन दवा के अधिकतम मूल्य को भी 3,500 रुपये प्रति शीशी तक सीमित किया गया है। उत्पादन को सस्ता बनाने के लिए भी सरकार की ओर से कई उपाय किए गए हैं। दवा के उपयोग के बारे में भी सरकार की ओर से एक मानक प्रक्रिया बनाई गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमशहूर टीवी एंकर-पत्रकार रोहित सरदाना का निधन
    Next Article ब्रिटेन ने कहा, भारत के लिए हमारे पास अतिरिक्त वैक्सीन नहीं
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड पुलिस ने राज्य को अमन साहू के आतंक से मुक्त कराया

      March 11, 2025

      सीता सोरेन पर जानलेवा हमले की कोशिश, पूर्व पीए करने वाला था फायरिंग, गिरफ्तार

      March 7, 2025

      महाकुंभ के सेक्टर 19 में लगी भीषण आग से कई टेंट जले

      January 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’
      • राजतंत्र की समाप्ति के 19 साल बाद ज्ञानेन्द्र शाह ने किया राजदरबार में प्रवेश
      • डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर
      • अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार
      • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version