Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»विदेशों से ​ऑक्सीजन​​ मंगाने की तैयारी, वायुसेना के विमान ​लाएंगे
    Breaking News

    विदेशों से ​ऑक्सीजन​​ मंगाने की तैयारी, वायुसेना के विमान ​लाएंगे

    shivam kumarBy shivam kumarApril 22, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    पूरे देश में ​​​​​​​​ऑक्सीजन​​ की किल्लत से हाहाकार मचा हुआ है​​​।​ देश में इस वक्त ऑक्सीजन की भारी किल्लत चल रही है​​​। दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कई राज्य केंद्र सरकार से गुहार लगा रहे हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए ​ऑक्सीजन​ एक्सप्रेस चलाई गई है लेकिन इससे भी कमी पूरी नहीं हो पा रही है​। ​​​इसलिए सरकार अब ​विदेश से ​​​​ऑक्सीजन मंगाने की तैयारी​ कर रही है​​​।​ विदेशों से ​​वायुसेना के परिवहन विमान ​​​ऑक्सीजन​ कंटेनर लाएंगे और वायुसेना के ​ही ​विमानों से ​देशभर में ​​ऑक्सीजन ​पहुंचाई जाएगी​​​​​​​​। ​वायुसेना की मदद से कोरोना संकट से निपटने के लिए देश में ऑक्सीजन की आपूर्ति में मदद मिलेगी। ​​​​​​​
    ​देश में ​ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए ​सरकार विदेशों से कंटेनर आदि के जरिए ऑक्सीजन लाने का विकल्प तलाश रही है​। विदेशों से ऑक्सीजन लाने के लिए ​वायु सेना के परिवहन विमानों का उपयोग किया जायेगा। विदेशों से आने वाली ऑक्सीजन का पूरे देश में वितरण करने के लिए भी वायुसेना का इस्तेमाल किया जायेगा​। ​यानी देश में कोरोना संकट के बीच विदेश से ऑक्सीजन कंटेनर लाने और देश में वितरण के लिए अब वायुसेना की तैनाती की जाएगी​। सूत्रों का कहना है कि ऑक्सीजन ले जाने के लिए उपयोग किए जाने वाले कंटेनरों की बढ़ती कमी के कारण ट्रांसपोर्टेशन एक बड़ी समस्या है। ऐसे में वायुसेना की मदद से ऑक्सीजन सप्लाई को तेज करके कोरोना संकट से निपटने के लिए देश में ऑक्सीजन की आपूर्ति में मदद मिलेगी।
    सूत्रों का कहना है कि वायुसेना को देश में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए लगाया जाएगा। दिल्ली में ऑक्सीजन की भारी मांग है और इस वजह से कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी देखी जा रही है।फिलहाल केंद्र ने दिल्ली के लिए बुधवार को 378 मीट्रिक टन से रोजाना का कोटा बढ़ाकर 480 मीट्रिक टन कर दिया।दिल्ली के एक अस्पताल में ऑक्सीजन के कमी के मुद्दे पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाई और उद्योगों को ऑक्सीजन की आपूर्ति तत्काल रोकने के निर्देश दिए हैं। बेंगलुरु से रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के ऑक्सीजन कंटेनरों को एयरलिफ्ट करके दिल्ली लाये जाने की भी तैयारी है। इसके अलावा डीआरडीओ के कोविड अस्पताल के लिए कोच्चि, मुंबई, विजाग और बेंगलुरु से डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, ​ऑक्सीजन सिलेंडर, उपकरण और दवाओं को एयरलिफ्ट करके दिल्ली लाया जायेगा।
    कोरोना की दूसरी लहर में बढ़ते कोविड के संक्रमण के मद्देनजर सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत इस बार स्वदेशी लड़ाकू विमान एलसीए तेजस में ऑक्सीजन पैदा करने वाली तकनीक प्राइवेट इंडस्ट्री को सौंप दी गई है जिससे देश के अस्पतालों में तेजी से ऑक्सीजन सप्लाई हो सकेगी। इस तकनीक से एक मिनट में 1000 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा सकता है। देश में कोरोना से लड़ने के लिए अब सेना और रक्षा संस्थान भी युद्धस्तर पर जुट गए हैं। केंद्र सरकार अब देश भर के सैन्य अस्पताल आम जनता के लिए खोलने पर विचार कर रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बारे में सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे से बात करके सेना से आम लोगों के लिए सैन्य अस्पताल खोलने के लिए कहा है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना का कोहरामः नए मामलों की संख्या 3 लाख के पार, 2104 मरीजों की मौत
    Next Article आइपीएल 2021: बेखौफ बेंगलोर से राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत
    shivam kumar

      Related Posts

      हरियाणा सीएम ऑफिस व चंडीगढ़ एयरफोर्स स्कूल समेत कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी

      July 1, 2026

      भारी बारिश से मंगलुरु में भूस्खलन, बिहार के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल

      July 1, 2026

      नशे के खिलाफ महाअभियान: झारखंड समेत पूरे देश में NCB नष्ट करेगी जब्त ड्रग्स का जखीरा

      July 1, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा सीएम ऑफिस व चंडीगढ़ एयरफोर्स स्कूल समेत कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी
      • भारी बारिश से मंगलुरु में भूस्खलन, बिहार के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल
      • 183.50 रुपये तक सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर
      • सफाईकर्मियों को सरकार के तय मानक के अनुसार मिले वेतन : सरयू राय
      • नशे के खिलाफ महाअभियान: झारखंड समेत पूरे देश में NCB नष्ट करेगी जब्त ड्रग्स का जखीरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version