Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पुलवामा मुठभेड़ में तीनों आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी
    Breaking News

    पुलवामा मुठभेड़ में तीनों आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी

    sonu kumarBy sonu kumarApril 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    पुलवामा जिले के घाट मोहल्ला काकापोरा इलाके में शुक्रवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया। समझा जाता है कि ये वही आतंकी थे, जिन्होंने गत वीरवार को नौगाम श्रीनगर में भाजपा नेता के घर पर हमला किया था। आज मुठभेड़ को प्रभावित करने के लिए कुछ शरारती तत्वों ने सुरक्षाबलों पर पथराव भी किया। इसमें दो नागरिक घायल हुए हैं। घायलों में एक लड़की भी शामिल है।
    प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पुलवामा में इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया है। मारे गए आतंकियों की पहचान सोहेल लोन, यासिर अहमद (दोनों निवासी थिरयू) जबकि तीसरे की जुनेद निवासी प्रीहू के तौर पर हुई है। ये तीनों आतंकी अलबदर से संबंध रखते थे। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक इन आतंकियों की पहचान नहीं की गई है।
    पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार ये वही आतंकी थे, जिन्होंने गत वीरवार को नौगाम श्रीनगर में भाजपा नेता के घर पर हमला किया था।  पुलिस ने तीनों आतंकियों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। मुठभेड़ स्थल से काफी मात्रा में हथियार.गोलाबारूद भी बरामद हुआ है
    पुलिस को जब यह जानकारी मिली कि घाट मोहल्ला में कुछ आतंकी देखे गए हैं तो उसने एसओजी, सेना की 50 आरआर और सीआरपीएफ के संयुक्त दल के साथ इलाके में पहुंच घेराबंदी शुरू दी। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने जब सुरक्षाबलों को अपनी ओर आता देखा तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।  इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया है। गोलीबारी शुरू होते ही इलाके में कुछ शरारती तत्वों ने मुठभेड़ को प्रभावित करने के लिए सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया। मुठभेड़ के साथ.साथ सुरक्षाबलों ने शरारती तत्वों को दूर रखा। दोनों ओर से हुई झड़प के दौरान एक लड़की समेत दो नागरिक घायल हो गए। घायलों की पहचान इशरत जान (25) बेटी अब्दुल अजीज डार, गुलाम नबी डार (42) पुत्र अली मुहम्मद डार के रूप में हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल (एसडीएच) पांपोर सामबोरा में लाया गया। प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद उन्हें एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर में रैफर कर दिया गया। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों को हथियार.गोलाबारूद के साथ काफी संख्या में आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। फिलहाल  मुठभेड़ समाप्त हो गई है। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर तलाशी अभियान जारी रखा है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनंदीग्राम में तय हो गया कि ममता दीदी चुनाव हार रही हैं- अमित शाह
    Next Article अस्पताल में भर्ती हुए सचिन तेंदुलकर, डॉक्टरों ने कहा- चिंता की बात नहीं
    sonu kumar

      Related Posts

      प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुआ बेंगलुरु हादसा

      June 6, 2025

      हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

      May 31, 2025

      पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • खूंटी का  बनई पुल टूटा, खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप
      • झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 56 आईएएस अधिकारियों का तबादला
      • भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित, रौद्र रूप में नजर आ रहे खूंटी के जलप्रपात
      • एमएड सेमेस्टर वन की परीक्षा 30 जून से
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version