Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना पर बैठक, प्रधानमंत्री ने की 14 अप्रैल को ‘टीका उत्सव’ मनाने की अपील
    Breaking News

    मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना पर बैठक, प्रधानमंत्री ने की 14 अप्रैल को ‘टीका उत्सव’ मनाने की अपील

    sonu kumarBy sonu kumarApril 8, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्यों को परामर्श दिया है कि वह अपने यहां छोटे स्तर पर कंटेनमेंट जोन तैयार करें। साथ ही जांच, पहचान और उपचार के मंत्र पर काम करें।

    प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी को लेकर हो रही राजनीति का भी मुद्दा उठाया और कहा कि वह इस पर कुछ टिप्पणी नहीं करना चाहते। वह मानते हैं कि संकट की घड़ी में सेवा भाव से काम करना ही वह अपना कर्तव्य समझते हैं।

    इस दौरान प्रधानमंत्री ने गुरुवार को राज्यों को अपने स्तर पर सर्वदलीय बैठक करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने 14 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर और ज्योतिभा फूले की जयंती पर ‘टीका उत्सव’ मनाने की सलाह दी। उन्होंने युवाओं को आगे आकर अपने पड़ोस में 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन दिलवाने की सलाह दी।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गुरुवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की। इस दौरान उन्होंने कोरोना के बढ़ते मामलों के कारणों और उससे निपटने के उपचारों पर अपने विचार साझा किए।

    अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने पिछले साल महामारी की शुरुआत में लॉकडाउन लगाने के फैसले का समर्थन किया और कहा कि आज हमारे पास महामारी से निपटने के लिए बेहतर संसाधन मौजूद हैं।

    उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के फैलाव को नियंत्रण में लाने के लिए केवल उसके ‘होस्ट’ (संक्रमित व्यक्ति) को पृथक करना एकमात्र उपाय है। इसके लिए जरूरी है कि कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की शीघ्र अति शीघ्र जांच कर उन्हें पृथक किया जाए। साथ ही लोगों को जागरूक करें ताकि परिवारों में बीमारी को लेकर सावधानी बरतने की आदत डाली जा सके।

    प्रधानमंत्री ने इस दौरान लॉकडाउन और रात्रि कर्फ्यू जैसे विषयों पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लॉकडाउन से बचना चाहिए। वहीं, रात्रि कर्फ्यू एक उपाय के तौर पर प्रयोग किया जा सकता है। बशर्ते उससे अन्य गतिविधियां प्रभावित ना हो। उन्होंने कहा कि रात्रि कर्फ्यू पर कुछ लोगों को आपत्ति हो सकती है लेकिन यह कोरोना के बीच जीने का लोगों को एहसास दिलाता है और इस संदर्भ में उन्हें सतर्कता देता है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना को नियंत्रण में लाने के लिए एक बार फिर युद्ध स्तर पर काम करने की जरूरत है। हमारे प्रयासों से ही कोरोना के सक्रिय मामले 10 लाख से सवा लाख पर आए हैं इन्हीं प्रयासों को एक बार फिर दोहराने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने आरटी-पीसीआर टेस्ट के सैंपल इकट्ठे करने की तरीकों पर ठीक से काम करने की सलाह दी। सैंपल ठीक से लेने से कोरोना के नतीजे सही नहीं मिल रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअगले माह से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को RTPCR निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य
    Next Article महाराष्ट्र में कोरोना के 56286 नए मामले, 376 मरीजों की मौत
    sonu kumar

      Related Posts

      AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं

      December 27, 2025

      कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

      December 27, 2025

      देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी

      December 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Online-Casino Guide für deutsche Spieler | Ausgabe 573
      • AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं
      • कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
      • देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी
      • इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version