Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बंगाल में तृणमूल कहीं नजर नहीं आ रही : प्रधानमंत्री मोदी
    Breaking News

    बंगाल में तृणमूल कहीं नजर नहीं आ रही : प्रधानमंत्री मोदी

    shivam kumarBy shivam kumarApril 6, 2021No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    पश्चिम बंगाल में मंगलवार को तीसरे चरण के मतदान के बीच आज उत्तर बंगाल में प्रचार करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कड़े प्रहार करते हुए कहा कि दो चरण के चुनाव में ही साफ हो गया कि बंगाल में अब तृणमूल कहीं नजर नहीं आ रही है।
    मंगलवार को कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस कहीं नजर नहीं आ रही है। जनता के आशीर्वाद से बंगाल में तृणमूल कांग्रेस कहीं नहीं बची है। सभा में भारी भीड़ को देखकर उत्साहित मोदी ने कहा कि जब मैं हेलीकॉप्टर से आ रहा था तो पूरे रास्ते में लोगों की भारी भीड़ जनसभा स्थल की ओर बढ़ते हुए देखा है। मोदी ने कहा कि 02 मई को बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद यहां विकास और प्रगति के अभियान को और तेज किया जाएगा। मोदी ने कहा कि पिछले दो चरणों के मतदान के बाद ही दीदी का जाना तय हो चुका है। लंबी लाइन लगाकर भाजपा के पक्ष में लोगों ने मतदान किया है। आज भी बहुत अच्छे मतदान होने की खबर आ रही है। बंगाल में भाजपा की ऐसी लहर चल रहे हैं, जिसमें दीदी के गुंडों दीदी के भय को किनारे लगा दिया है।
    प्रधानमंत्री ने कहा कि आज ऐसे अवसर पर मैं कूचबिहार आया हूं, जब भाजपा अपना स्थापना दिवस मना रही है। बंगाल की इस धरती ने भाजपा को विचार दिए हैं, संस्कार दिए हैं, प्रेरणा दी है और निरंतर ऊर्जा दी है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, जिन्होंने हमारे लिए राजनीति का रास्ता तय किया। जिन्होंने हमें आदर्शों को लेकर राजनीति में जीने का, जनता के लिए जूझने का और शरीर का कण-कण, समय का पल-पल जनता के लिए लगाए रखने की प्रेरणा दी।
    जनसभा में उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं के मोदी-मोदी के नारों के बीच उत्साहित प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपके प्यार को मैं 02 मई के बाद विकास के रूप में जवाब दूंगा। ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दीदी आजकल पूछ रही हैं कि क्या भाजपा भगवान है, जो जानती है कि वह जीत रही है। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि जनता जनार्दन भगवान का स्वरूप है और उनका चेहरा देखकर पता चलता है कि हवा का रुख क्या है। आपकी जुबान, आपका गुस्सा, आपकी बौखलाहट, आपकी बाणी देखकर एक बच्चा भी बता सकता है कि दीदी टीएमसी साफ। आप चुनाव हार चुकी हैं। दीदी आप मैदान छोड़ चुकी हैं।
    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दीदी चुनाव वाले दिन नंदीग्राम के पोलिंग बूथ में आपने जो खेला किया, जिस तरह की बातें कीं, उसमें से पूरा देश जान गया था कि आप हार रही हैं। इसके लिए भगवान से पूछने की जरूरत नहीं है। दीदी को राजनीति करने बंगाल के बाहर जाना पड़ेगा। मोदी ने कहा कि दीदी आपको कहना पड़ रहा है कि अल्पसंख्यकों का वोट नहीं बंटना चाहिए। यह इस बात का संकेत है कि आपको इस बात का अंदाजा लग गया है कि मुस्लिम वोट बैंक आपके हाथ से निकल गया है।
    मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी चुनाव आयोग को गालियां देती रहती हैं लेकिन अगर जो बात आप कह रहे हैं, अगर हम बोले होते कि सारे हिंदू एक हो जाएं, भाजपा को वोट दें तो दीदी हमें यह चुनाव आयोग ने नोटिस भेज दिया होता। आप का बयान इस बात का संकेत है कि आप चुनाव हार रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि वाममोर्चा के शासन को उखाड़ने में ईवीएम में आपकी मदद की और उसी ईवीएम को आप गाली देती हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल के लोगों को बदनाम कर रही हैं। बंगाल की जनता को कमल निशान वाला बटन दबाकर ममता को सजा देगी। पीएम ने कहा कि दीदी को तिलक लगाने वालों से दिक्कत है, भगवा धारण करने वालों से दिक्कत है, यह दिखाता है कि दीदी की जमीन खिसक चुकी है।
    मोदी ने कहा कि बंगाल में तृणमूल के नेता मंत्री खेला करते रहे, 10 साल तस्करी और घुसपैठ होती रही, अवैध खनन सिंडिकेट फला-फूला। अभी हाल ही में जो ऑडियो टेप आया है, उसमें दीदी के 10 साल का पूरा रिपोर्ट कार्ड है। दीदी ने बंगाल में एक नया टैक्स शुरू कर दिया है, भाइपो सर्विस टैक्स। वहां 35 से 40 करोड़ एक महीने में आ रहा है। इसी वजह से आज बंगाल के कोने-कोने से आवाज आ रही है चलो परिवर्तन करते हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने लोगों से परिवर्तन के नारे लगवाए।
    पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में सरकार बनने के बाद यहां के लोगों को आयुष्मान भारत योजना, पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के सिंचाई के लिए करोड़ों रुपये केंद्र ने भेजे, जिसे ममता तिजोरी में बंद करके बैठ गईं। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए केंद्र सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये का फंड बनाया है जिसका लाभ बंगाल के किसानों को होगा।
    उन्होंने कहा कि दीदी लोगों को धमकी दे रही हैं कि हारेंगे तो सभी सुविधाएं बंद कर दूंगी लेकिन यह पूरी तरह से झूठ है। लोगों को बरगलाने की कोशिश सफल नहीं होगी। लोगों की कोई भी सुविधा बंद नहीं होगी।  उन्होंने कहा कि ठाकुर पंचानन बर्मा के घर को संभालने से बजाय ममता सरकार ने उसे जर्जर होने के लिए छोड़ दिया। मोदी ने बंगाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने का आश्वासन देते हुए कहा कि स्थानीय भाषा में पढ़ाई आसान होगी। प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा में भी यहां से तृणमूल कांग्रेस को साफ कर दें।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगैंगस्टर अंसारी को लेकर एम्बुलेंस यूपी के लिए रवाना
    Next Article नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा – अमित शाह
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी

      July 16, 2026

      आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी

      July 16, 2026

      अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version