Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राज्यपाल से मिलीं झामुमो विधायक सीता सोरेन, जमीन लूट से कराया अवगत
    Breaking News

    राज्यपाल से मिलीं झामुमो विधायक सीता सोरेन, जमीन लूट से कराया अवगत

    azad sipahiBy azad sipahiApril 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से जामा विधायक सीता सोरेन ने शुक्रवार को राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल से मिलकर राज्य में हो रही जमीन लूट से अवगत कराया। साथ ही उनसे इस दिशा में पहल करने की मांग की।

    राज्यपाल से मिलने के बाद राजभवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीता सोरेन ने कहा झाऱखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान उन्होंने कई बार जमीन की चल रही लूट को लेकर सरकार से सवाल पूछा। इसे लेकर कई बार सरकार को उन्होंने इस बारे में जानकारी दी लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं की गयी। इसी को लेकर उन्होंने आज राज्यपाल से मुलाकात की है। साथ ही उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी है।

    सोरेन ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बने 21 साल हो गये हैं लेकिन अब तक यहां के मूल वासियों को उनका हक नहीं मिला है। उन्होंने राज्य में जल, जंगल जमीन की हो रही लूट से राज्यपाल को अवगत कराया है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और झारखंड आंदोलनकारी स्व. दुर्गा सोरेन के सपने चूर हो रहे हैं। उन्होंने जिन मुद्दों को लेकर लड़ाई लड़ी वो गौण हो गये हैं।

    रांची से लेकर बहरागोड़ा तक माफियाओं ने जमीन पर कब्जा कर रखा है। कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। राज्य में भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण दिया जा रहा है। वन भूमि का अतिक्रमण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह गुरुजी और स्व. दुर्गा सोरेन के नक्शे कदम पर चल कर जल, जंगल, जमीन की लड़ाई लड़ रहे हैं। जनता निराश है, हम भी निराश हैं।

    इस अवसर पर सीता सोरेन के साथ उनकी बेटी जयश्री सोरेन भी उपस्थित थीं।

    azad sipahi news Hindi news jharkhand news jharkhand top news jmm vidhayak sita soren Latest News national news Political News ranchi news sita soren
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएसीबी ने रिम्स के लिपिक को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
    Next Article भाजपा ने सीता और लोबिन से संपर्क के आरोपों को किया खारिज
    azad sipahi

      Related Posts

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version