Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»दिल्ली में आजसू पार्टी कार्यालय का उद्घाटन
    Jharkhand Top News

    दिल्ली में आजसू पार्टी कार्यालय का उद्घाटन

    adminBy adminApril 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड परिचय को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है। हमारी पार्टी झारखंड की राजधानी से लेकर देश की राजधानी तक आम जन को अपनी बात रखने का माध्यम बनेगी।

    महतो बुधवार को दिल्ली में आजसू पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड के जो लोग दिल्ली में रहते या अपनी समस्याओं और कार्यों को लेकर यहां आते, उनके साथ यह कार्यालय जुड़ाव और संवाद का माध्यम बनेगा। इस कार्यालय के माध्यम से झारखंड की समस्याओं एवं जनमुद्दों की चर्चा अब देश की राजधानी दिल्ली में की जाएगी।

    कार्यालय उद्घाटन को लेकर आजसू पार्टी के उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी ने सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता के बीच आजसू पार्टी का विश्वास एवं जनाधार निरंतर बढ़ रहा है। यही कारण है कि आज हम झारखण्ड से लेकर दिल्ली तक अपनी आवाज़ को बुलंद कर रहें। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी दूरगामी सोच के साथ आगे बढ़ रही है।

    उद्घाटन समारोह में हाल ही में आजसू पार्टी का दामन थामने वाले तथा दिल्ली विश्वविद्यालय अंतर्गत मिरांडा हाउस कॉलेज की प्रो कामिनी कुमारी दास, डॉ अनुपम अग्रवाल, अम्बुज जायसवाल, शैलेंद्र यादव, अवनीश कुमार सहित कई अन्य शिक्षाविद् मौजूद रहें। इसके अलावा झारखंड आंदोलनकारी प्रो संजय बसु मल्लिक, केंद्रीय महासचिव लंबोदर महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक एवं कुशवाहा शिवपूजन मेहता आदि उपस्थित थे।

    AJSU jharkhand latest news jharkhand news ranchi news sudesh mahto SUDESH MAHTOjharkhand latest news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी आसनसोल रवाना, करेंगे लोकसभा उपचुनाव का प्रचार
    Next Article सदर अस्पताल में अब नहीं मिलेगा कोरोना वैक्सीन
    admin

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version