Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बिहार : एसटीएफ से मुठभेड़ में मारा गया 50 हजार का इनामी अपराधी बटोहिया
    Breaking News

    बिहार : एसटीएफ से मुठभेड़ में मारा गया 50 हजार का इनामी अपराधी बटोहिया

    azad sipahiBy azad sipahiApril 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में गुरुवार को एसटीएफ एवं अपराधियों के बीच हुए मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी बटोहिया मारा गया। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है। जबकि बेगूसराय पुलिस के तीन कर्मी चोटिल हुए हैं। अपराधी और पुलिस की यह मुठभेड़ सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र के आकाशपुर में हुई है।

    मारे गए अपराधी की पहचान रामदीरी आकाशपुर निवासी विवेक कुमार उर्फ बटोहिया के रूप में की गई है। हत्या और रंगदारी सहित एक दर्जन से अधिक मामले में वांटेड बटोहिया पर बिहार एसटीएफ ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

    बताया जा रहा है कि एसटीएफ को गुरुवार की दोपहर सूचना मिली कि कुख्यात बटोहिया आज एक हत्याकांड को अंजाम देने के लिए अपने सहयोगियों के साथ घूम रहा है। सूचना मिलते ही एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आकाशपुर में चिन्हित जगह को घेर लिया। जिसमें पुलिस को देखते ही वह कार्बाइन से ताबड़तोड़ गोली चलाते हुए घर की ओर भागा लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा किया और दोनों ओर से गोली चलती रही।

    इस गोलीबारी में विवेक उर्फ बटोही मारा गया। जबकि अपराधियों की गोली से मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती एवं एसटीएफ के जवान गौतम कुमार घायल हो गए। घटनास्थल से पुलिस ने एक लोडेड कार्बन एवं एक पिस्टल बरामद किया है। इसके बाद पुलिस ने दो अन्य संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से मारे गए अपराधी का शव लेकर चलते ही ग्रामीण उग्र हो गए तथा पुलिस टीम पर बटोहिया को पकड़कर एनकाउंटर करने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। जिसमें नगर थानाध्यक्ष रामनिवास एवं पुलिस के दो जवान चोटिल हो गए हैं, सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

    एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि दोनों ओर से दो दर्जन से अधिक गोलियां चली है। जिसमें सुपारी किलर बटोहिया को पांच गोली लगी। इसने कुछ वर्ष पूर्व रामदिरी के मुखिया मुन्ना सिंह की हत्या कर दी थी। 2021 में इसने सोनापुर निवासी कुणाल कुमार तथा 2022 में कुणाल के पिता भाजपा नेता और पूर्व सैनिक विजय सिंह को मार डाला था। आज फिर यह एक की हत्या करने वाला था।

    एसपी ने बताया कि पुलिस टीम को देखते ही बटोहिया ने पहले गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें थानाध्यक्ष एवं एसटीएफ के जवान को जब गोली लग गई तो जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। घटनास्थल से लोडेड देशी कार्बाइन, लोडेड देसी पिस्टल एवं दस से अधिक खोखा बरामद किया गया है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।

    उल्लेखनीय है कि मात्र 21-22 वर्ष की उम्र में मारा गया बटोहिया करीब चार वर्ष पूर्व अपराधी की दुनिया में आया तथा हत्या, गोलीबारी एवं रंगदारी की घटना को अंजाम देकर चर्चा में आ गया। जमीन की खरीद बिक्री कर उस पर कब्जा दिलाना भी इसका मुख्य पेशा था। जिसके कारण शहर के आसपास इसकी तूती बोलती थी। सुपारी किलर के रूप में चर्चित बटोही ने कई बड़े हत्याकांड को अंजाम देकर सनसनी फैला दिया था।

    सबसे बड़ी बात थी कि यह हमेशा बाहर रहता था और जब कभी गांव आता था तो किसी ना किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए। हाल-फिलहाल भी वह हैदराबाद से गांव आया, लेकिन खुद मोबाइल का उपयोग नहीं करने के कारण पुलिस की गिरफ्त में नहीं आता था। दो दिन पहले जब इसने राजापुर में छोटे सिंह के घर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की तो उसी समय से एसटीएफ और स्थानीय पुलिस इसके पीछे पड़ गई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपशुपालन में क्रांति करेगा शार्ट सेक्स सीमेन और आईवीएफ तकनीक : गिरिराज सिंह
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहरीले सांप जैसे: मल्लिकार्जुन खड़गे
    azad sipahi

      Related Posts

      भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया

      May 16, 2025

      मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

      May 16, 2025

      तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का ‘प्रेसिडेंशियल रेफरेंस’ पर कड़ा विरोध

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आस्था ट्रेड सेंटर और चुनाव गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
      • कार पेड़ से टकराई, पति-पत्नी और बच्चे की मौत
      • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
      • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
      • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version