Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»न्याय के लिए एक ब्रांड के रूप में उभरी है सीबीआई : प्रधानमंत्री मोदी
    Breaking News

    न्याय के लिए एक ब्रांड के रूप में उभरी है सीबीआई : प्रधानमंत्री मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiApril 3, 2023Updated:April 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अपने काम और तकनीकों से लोगों में विश्वास जगाया है। लोग सीबीआई जांच की मांग के लिए विरोध प्रदर्शन करते हैं क्योंकि सीबीआई न्याय के लिए एक ब्रांड के रूप में उभरी है। प्रधानमंत्री मोदी आज विज्ञान भवन में सीबीआई के हीरक जयंती समारोह के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने शिलांग, पुणे और नागपुर स्थित सीबीआई के नवनिर्मित कार्यालय परिसरों का उद्घाटन किया। उन्होंने सीबीआई के हीरक जयंती समारोह वर्ष पर एक डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी किया। प्रधानमंत्री ने सीबीआई के ट्विटर हैंडल का शुभारंभ भी किया।

    प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश की प्रीमियम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के रूप में 60 वर्ष का सफर आपने (सीबीआई) पूरा किया है। ये 6 दशक निश्चित रूप से अनेक उपलब्धियों के रहे हैं। आज यहां सीबीआई के मामलों से जुड़े सुप्रीम कोर्ट का संग्रह भी जारी किया गया है। ये सीबीआई के बीते वर्षों के सफर को दिखाता है।

    उन्होंने कहा कि न्याय के, इंसाफ के एक ब्रांड के रूप में सीबीआई हर ज़ुबान पर है। सीबीआई ने अपने काम और कौशल से सामान्य जन को एक विश्वास दिया है। आज भी जब किसी को लगता है कि कोई केस असाध्य है, तो आवाज उठती है कि मामला सीबीआई को देना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोग आंदोलन करते हैं कि केस उनसे लेकर सीबीआई को दे दो। यहां तक कि पंचायत स्तर पर भी कोई मामला आता है तो लोग कहते हैं कि इसे सीबीआई को दे देना चाहिए। न्याय के, इंसाफ के एक ब्रांड के रूप में सीबीआई हर जुबान पर है। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो की स्थापना भारत सरकार के गृह मंत्रालय के दिनांक 1 अप्रैल, 1963 के एक संकल्प द्वारा की गई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान की एक और साजिश नाकाम, ड्रोन से भेजी गई खेप में हथियार व गोला-बारूद बरामद
    Next Article स्पाइसजेट ने कार्गो और लॉजिस्टिक्स कारोबार की अलग एक इकाई बनाई
    azad sipahi

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा विस अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर शोक जताया

      December 26, 2025

      भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बंगला साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version