Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»धोनी ने CSK के गेंदबाजों को दी चेतावनी, कहा-गेंदबाजी सुधारें, नहीं तो छोड़ देंगे कप्तानी
    Breaking News

    धोनी ने CSK के गेंदबाजों को दी चेतावनी, कहा-गेंदबाजी सुधारें, नहीं तो छोड़ देंगे कप्तानी

    azad sipahiBy azad sipahiApril 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान एमएस धोनी ने सोमवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 12 रन से मिली नजदीकी जीत के बाद अपने गेंदबाजों को बड़ी चेतावनी दी। सीएसके ने लखनऊ के सामने जीत के लिए 218 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। हालांकि केएल राहुल की टीम लक्ष्य के करीब पहुंच गई थी, लेकिन अंत में, वे 12 रनों के अंतर से लक्ष्य से चूक गए। एक चीज जो लखनऊ के पक्ष में गई, वह थी वाइड गेंदों की संख्या और नो बॉल जो सीएसके के गेंदबाजों ने फेंकी। धोनी ने मैच के बाद कहा, “एक और बात यह है कि उन्हें नो बॉल या अतिरिक्त वाइड फेंकने से बचना होगा, या फिर उन्हें एक नए कप्तान के तहत खेलना होगा। यह मेरी दूसरी चेतावनी होगी और फिर मैं बाहर हो जाऊंगा।”

    तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे, जो इंपैक्ट प्लेयर के रुप में सीएसके के लिए खेल रहे थे, ने मैच के अपने पहले ओवर में दो नो बॉल और तीन वाइड गेंदे फेंकी। उन्होंने 11 गेंदों का ओवर फेंका और 18 रन दिए। पूरे पावरप्ले के दौरान दीपक चाहर और बेन स्टोक्स ने भी रन लुटाए। स्टोक्स ने आईपीएल 2023 के अपने पहले ओवर में 18 रन दिए। पूरे पावरप्ले के दौरान दीपक चाहर की जमकर धुनाई हुई। उन्होंने पावरप्ले में तीन ओवर फेंके और 37 रन दिए।

    जब सीएसके के गेंदबाजों की धुनाई हो रही थी, तब धोनी स्टंप्स के पीछे हताश खड़े थे। मैच के बाद, उन्होंने ने कहा, “तेज गेंदबाजी में हमें थोड़ा सुधार करने की जरूरत है। परिस्थितियों के अनुसार गेंदबाजी करने की जरूरत है। विपक्षी गेंदबाज क्या कर रहे हैं, इस पर नजर रखना महत्वपूर्ण है।” आईपीएल 2023 की अपनी पहली जीत हासिल करने के बाद, सीएसके शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुतिन की नई विदेश नीति को चीन का समर्थन, भारत से रिश्ते सुधारने पर जोर
    Next Article महावीर जयंती पर आज शेयर बाजार बंद, नहीं होगा कारोबार
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार

      June 20, 2025

      किसान को ठगने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

      June 20, 2025

      हथियार के बल पर शराब दुकान से 5. 5 लाख की लूट

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version