Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»नोएडा में सात किशोरियों लापता, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
    राज्य

    नोएडा में सात किशोरियों लापता, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गौतमबुद्ध नगर। गौतमबुद्ध नगर जनपद के नोएडा के विभिन्न जगहों से 7 किशोरियां लापता हो गई हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है। बादलपुर थाना प्रभारी अमित भड़ाना ने साेमवार काे बताया कि बीती रात छपरौला के रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपार्ट दर्ज कराई है कि उनकी एक स्कूल में पढ़ने वाली 15 वर्षीय बेटी बीती 24 सितंबर की शाम 5:30 बजे से घर से बिना बताए कहीं चली गई है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

    थाना फेस 3 के प्रभारी ने बताया कि बीती रात को एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 15 सितंबर से उसकी कक्षा पांच में पढ़ने वाली बेटी (14) घर से बिना बताए कहीं चली गई है। पीड़ित के अनुसार वह अपनी बेटी को काफी समय से ढूंढ रहे थे। उसने नाते रिश्तेदारों में पता किया लेकिन उसकी बेटी नहीं मिली। मामले की जांच में पुलिस टीम लगाई गई है।

    थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि बीती रात को एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 27 सितंबर को वह अपने परिवार के साथ घर में सो रही थी। जब वह सुबह उठी तो उसकी 15 वर्षीय बेटी घर से लापता थी। उन्होंने बेटी को काफी ढूंढा लेकिन वह नहीं मिली। महिला ने बेटी काे बहला फुसलाकर अगवा करने का शक पंकज पुत्र मनोज पर शक जाहिर किया है। उन्होंने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।

    थाना रबूपुरा के प्रभारी ने बताया कि बीती रात को ग्राम आकुलपुर निवासी एक व्यक्ति ने 17 वर्षीय बेटी को अगवा करने के मामले में हिमांशु, दीपक और वंश त्यागी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के अनुसार 27 सितंबर को उसकी बेटी मंदिर में पूजा करने गई थी, तभी रास्ते में आरोपिताें ने उसे एक कार में बैठाकर अगवा कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    बादलपुर थाना प्रभारी अमित भड़ाना ने बताया कि बीती रात को मूल रूप से मधुबनी बिहार के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी घर से 21 सितंबर से लापता है। पीड़ित ने उसे काफी ढूंढा वह नहीं मिली। मामले में रिपोर्ट दर्ज करा लापता किशाेरी की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।

    थाना बीटा- दो के निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सेक्टर 36 में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं थाना बिसरख क्षेत्र से भी एक 14 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    इसी तरह बिसरख थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी घर से लापता है। पीड़ित ने एक युवक पर उसको बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाया है। मामले में आराेपित युवक के साथ किशाेरी की तलाश की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशारदीय नवरात्र: सातवें दिन मां कालरात्रि के दरबार में श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी
    Next Article हजारीबाग में कारोबारी विनय सिंह का शोरूम सील: एसीबी ने 8 घंटे की जांच के बाद की कार्रवाई, फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं विनय सिंह
    shivam kumar

      Related Posts

      लालू परिवार में कलह! बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा-किसी घर रोहिणी जैसी बेटी ना हो

      November 16, 2025

      राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश ने पत्रकार बंधुओं दी शुभकामनाएं

      November 16, 2025

      सीएम के 48 घंटे में भुगतान के निर्देश के बाद तेज हुई धान खरीद, बरेली मंडल के 17 हजार किसानों को मिला लाभ

      November 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में भारतीय टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई
      • एनसीपी की बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज
      • एसकेएमयू का 9वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, राज्यपाल ने किया मेडल और उपाधि का वितरण
      • जज के सरकारी ड्राइवर का शव धुर्वा डैम से बरामद, अबतक चार शव बरामद
      • बंद मकान से तीन लाख नगद और जेवरात की हुई चोरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version