Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बन्ना गुप्ता के आरोप से भड़के सीपी सिंह, सीबीआइ जांच कराने की मांग की
    Jharkhand Top News

    बन्ना गुप्ता के आरोप से भड़के सीपी सिंह, सीबीआइ जांच कराने की मांग की

    adminBy adminApril 27, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -अश्लील वायरल वीडियो प्रकरण में विधायक ने बन्ना गुप्ता से छह सवाल पूछे
    रांची। झारखंड में अश्लील वायरल वीडियो प्रकरण पर राजनीति धीरे-धीरे गरमाने लगी है। कल तक जहां इस मामले की फोरेंसिंक जांच और साइबर जांच की मांग की जा रही थी, वहीं अब सीबीआइ जांच कराने की मांग भी होने लगी है। सीबीआइ से जांच कराने की बात रांची के विधायक सीपी सिंह ने कही है।
    दरअसल स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस प्रकरण को लेकर बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस की थी। इसमें उन्होंने कई बार विधायक सीपी सिंह का नाम लिया। इस बात की जानकारी मिलने के बाद सीपी सिंह ने अपने फेसबुक में मंत्री बन्ना गुप्ता को चुनौती देते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री को पत्र लिखें और अपने मामले के साथ-साथ मेरे मामले की भी सीबीआइ जांच कराने को कहें। विधायक सीपी सिंह ने लगे हाथ बन्ना गुप्ता से छह सवाल भी पूछे हैं।

    फेसबुक पर सीपी सिंह ने क्या लिखा
    सीपी सिंह ने फेसबुक पर लिखा है कि किसी शुभचिंतक ने बताया कि बुधवार को मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस की और पानी की घूंट पी-पीकर कई बार मेरे नाम का जिक्र किया। हालांकि मेरा सिद्धांत है कि मैं किसी की व्यक्तिगत जिंदगी पर टिका टिपण्णी नहीं करता हूं। न कभी किया हूं। बन्ना गुप्ता के मामले में भी हर बार मैंने यही कहा था कि यह मामला पुलिस के पास है और पुलिस इसकी जल्द जांच कर सच्चाई सामने लाये।

    शराफत को कमजोरी समझने लगते हैं
    सीपी सिंह ने आगे लिखा है कि जमाना कुछ ऐसा हो गया है कि लोग शराफत को कमजोरी समझने की अकसर भूल कर बैठते हैं। यही भूल बन्ना गुप्ता ने भी की। मैं इस कीचड़ में कूदना तो बिल्कुल भी नहीं चाहता, लेकिन कल जब बन्ना गुप्ता की प्रेस कांफ्रेंस से लगभग साफ ही हो गया है कि वह अपने मामले की लीपापोती में लग गये हैं। इसके बाद भी वह मीडिया के सामने सीना चौड़ा कर बैठे हैं, तो लगे हाथ मेरे भी दो चार प्रश्न का जवाब दे ही दें।

    विधायक सीपी सिंह ने पूछे ये छह सवाल
    24 अप्रैल की रात्रि को मेरे फोन नंबर पर रात 1:15 बजे आये कॉल, कॉल उठाने से लेकर काटने तक जो भी 15-20 सेकेंड लगा होगा, उसकी पूरी जानकारी मोबाइल नंबर के साथ कल ही प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से सभी को दे दी है, तो अब किंतु परंतु कहां है बन्ना गुप्ता जी?
    ऐसे हजारों मामले आजकल रोज सामने आ रहे हैं। पैसे कमाने का एक बेहद ही घटिया और बेहूदा तरीका शातिर अपराधियों ने इजाद किया है। जो फंसा वो या तो पैसे देकर पीछा छुड़ा रहा है, कुछ घर छोड़ कर भाग गये तो कुछ ने अपराध बोध में जान ही दे दी। लोगों के बीच इसको लेकर जागरूकता फैलाना जरूरी है। क्या आप स्पष्टता से बता पायेंगे कि आप ऐसे किसी मामले में फंसे हैं या आपका मामला कुछ दूसरा है?
    कहीं ऐसा तो नहीं कि बन्ना गुप्ता के मामले को दबाने या छुपाने के लिए उनके या उनके सहयोगियों के ही द्वारा कुछ ऐसा षड्यंत्र किया गया हो कि उनका मामला ठंडा हो जाये या दब जाये? लेकिन षड्यंत्र तो विफल हो गया, अब क्या कीजिएगा बन्ना गुप्ता जी? पुलिस इसकी भी जांच करे एवं वस्तु स्तिथि बताये।
    कल भी मैं सुबह सोकर उठा तो देखा की 24 की रात्रि 1:15 की तरह 25 की रात्रि को भी 1:25 बजे दूसरे नंबर से एक मिस्ड कॉल आया था, मतलब बन्ना गुप्ता समझ लिये हो क्या भाई? या कांग्रेसी समझ लिये हो? कारवाई के लिए इसकी जानकारी मैंने एसएसपी, रांची और थाना प्रभारी, लालपुर को कल दोपहर में ही दे दी है। सरकार आपकी है, आप सरकार में मंत्री हैं बन्ना गुप्ता, जरा पता लगायें कि आखिर माजरा क्या है?
    आखिर बन्ना गुप्ता मीडिया के सवालों से भागते हुए क्यों दिखे? क्या उनमें जरा भी हिम्मत है कि वे बतायें कि आखिर वह किससे बात कर रहे थे? मोबाइल नंबर क्या था? समाचार पत्रों से मुझे जो समझ आया, उससे प्रतीत होता है कि आपका मामला मेरे मामले से बेहद अलग है। आप मेरे मामले की ओट लेने को इतने आतुर क्यों हैं?
    मुझे रांची पुलिस पर पूरा भरोसा है कि वह मामले का उद्भेदन जरूर करेगी, लेकिन एहतियातन तौर पर मैं आज उत्तरप्रदेश के डीजीपी को भी एक पत्र लिखूंगा (चूंकि नंबर पूर्वी यूपी का बताया जा रहा है) कि जरा वह भी अपने स्तर से पता लगायें कि इन सबके पीछे कौन है। क्या बन्ना गुप्ता भी मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर सीबीआइ जांच की मांग करने की हिम्मत रखते हैं?

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री से मिले राज्यसभा सांसद खीरू महतो
    Next Article RANCHI: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय
    admin

      Related Posts

      लोहरदगा मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

      May 16, 2025

      आकाशीय बिजली की चपेट में आया जवान, अस्पताल में तोड़ा दम

      May 16, 2025

      झारखंड में तापमान हुआ 43 डिग्री के पार, 17 से राहत की उम्मीद

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
      • अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव
      • मध्य पूर्व यात्रा ने ट्रंप को ‘बदलने’ पर मजबूर किया
      • काठमांडू में आज होगा तीन दिवसीय ‘सागरमाथा संवाद’ का आगाज
      • अमेरिकी प्रशासन को ट्रंप-पुतिन मुलाकात जल्द होने की उम्मीद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version