Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पंजाब के लुधियाना में गैस लीक से 11 लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर
    देश

    पंजाब के लुधियाना में गैस लीक से 11 लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर

    adminBy adminApril 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़। पंजाब के लुधियाना में रविवार सुबह हुए गैस लीक से अब तक 11 लोगों की मौत हुई है। जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। मरने वालों में पांच लोग एक ही परिवार के हैं। कई अन्य लोग बेहोश हो गए। 15 लोगों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। हालांकि यह हादसा किन कारणों से हुआ, यह अभी पता नहीं चल सका है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जिला प्रशासन से मामले की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट तलब की है।

    लुधियाना की जिला उपायुक्त सुरभि मलिक ने बताया कि अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में पांच व्यक्ति एक ही परिवार के हैं। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा 15 लोगों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है, जिनमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी मृतकों के पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन कर दिया गया है। लोगों को निर्देश दिए गए हैं कि वह गैस का दबाव कम होने तक प्रभावित क्षेत्र में न जाएं।

    लुधियान के ग्यासपुरा इलाके में रविवार सुबह गैस लीक होने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग जगह-जगह बेहोश होकर गिरने लगे तो कई नींद में सोए रह गए। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। पूरे क्षेत्र को खाली करवा लिया गया है।

    लुधियाना के पुलिस आयुक्त मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने समूचा क्षेत्र खाली करवा लिया है। अधिकारियों के अनुसार अभी यह साफ नहीं हो सका है कि यह हादसा किस तरह की गैस लीक होने के कारण हुआ। आशंका जताई जा रहा है कि आसपास के किसी उद्योग ने ऐमिकल वेस्ट को नियमानुसार समाप्त करने की बजाए सीवर के गटर में फेंक दिया। इससे हुए केमिकल रिएक्शन के बाद पूऐ इलाके में जहरीली गैस फैल गई, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की टीमों को विशेष उपकरण के साथ बुलाया गया है। यहां के मेनहॉल के सैंपल लिए जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री का वचन प्रेरणादायी, ‘मन की बात’ से जन-जन जुड़ा : पुष्कर सिंह धामी
    Next Article लुधियाना गैस लीक मामले पर गृहमंत्री शाह ने जताया दुख
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version