Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»राजस्थान में जयपुर समेत कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, बीस जिलों में अलर्ट
    राज्य

    राजस्थान में जयपुर समेत कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, बीस जिलों में अलर्ट

    adminBy adminApril 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। राजस्थान के आस-पास बने दो साइक्लोनिक सिस्टम के कारण मौसम में ठंडक का शुमार हो गया है। राजस्थान के पास पाकिस्तान और दक्षिणी राजस्थान में एमपी गुजरात की सीमा पर बने सिस्टम के असर से रविवार को राजधानी जयपुर समेत आधा दर्जन जिलों में बारिश हुई। नागौर और बूंदी में ओले गिरे। बरसात के बाद तापमान में 13.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के 20 जिलों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। चार जिलों में बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि की आशंका है।

    प्रदेश में रविवार सुबह से ही कई जिलों में बादल छाए रहे। सुबह बूंदी में बारिश के साथ ओले गिरे। टोंक और लाडनूं में भी तेज बरसात हुई। जयपुर में दोपहर 1.30 बजे तेज बारिश हुई। इस दौरान हवा भी चली। रुक-रुककर बरसात का दौर जारी रहा। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर, नागौर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, दौसा, भीलवाड़ा, अजमेर, टोंक, बूंदी, कोटा, धौलपुर, करौली, बारां, पाली, अलवर, सवाई माधोपुर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही चूरू, बूंदी, सवाईमाधोपुर और टोंक में आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है। जयपुर में रविवार दिन में मौसम बदला और बारिश का दौर शुरू हुआ। आधा घंटे तक तेज बारिश हुई। टोंक के निवाई में रविवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। सुबह करीब 11.30 बजे शहर में जमकर बारिश हुई। वहीं, बूंदी में भी बारिश के साथ ओले गिरे। लाडनूं में भी करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। शनिवार को जैसलमेर में सबसे ज्यादा बारिश हुई। जैसलमेर शहर में शनिवार शाम सात बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। इसके बाद तूफानी बारिश से जगह-जगह पानी भर गया। मौसम विभाग के अनुसार शहर में 2.5 इंच (59 एमएम) बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश से कई इलाकों मे पानी भर गया। दुकानों में पानी घुस गया और सड़कों पर नदी बहने लगी। नागौर में शनिवार शाम करीब पांच बजे मौसम पलटने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। देर रात तक रुक-रुक कर बारिश हुई। जिले के डेह सहित आसपास गांवों में ओले भी गिरे। आम रास्तों और खेतों में जगह-जगह पानी भर गया। जायल क्षेत्र में ओलों की चादर खेत और सड़क पर बिछ गई।

    राजस्थान में बीते 24 घंटे में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट का सिलसिला भी शुरू हो गया है। प्रदेश के चित्तौड़गढ़ और कोटा में जहां तापमान में 13.5 डिग्री सेल्सियस की सबसे ज्यादा गिरावट हुई है। वहीं श्रीगंगानगर में 12.7, उदयपुर में 12.1, भीलवाड़ा में 10.3, जैसलमेर में 10.1, फलौदी में 9.4, बाड़मेर में 9.3, जयपुर में 8.8, पिलानी में 8.1, सीकर में 8, जोधपुर में 7.9, बीकानेर में 7.5, चूरू में 6.6, अलवर में 5.1 और अजमेर में 3.1 डिग्री तापमान में गिरावट हुई है। इसके बाद प्रदेश में सबसे ज्यादा 36.8 डिग्री अधिकतम और सिरोही में सबसे कम 16.3 डिग्री न्यूनतम तापमान मापा गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन जयपुर और आसपास के इलाकों में आंधी-बारिश का दौर चल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 1 मई को खत्म होगा। इधर, घने बादल छाने के कारण आमेर महल में शनिवार रात में आयोजित होने वाला आकाश दर्शन कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के साहिबगंज में आसमानी बिजली गिरने से एक परिवार के चार बच्चों की मौत, एक की हालत गंभीर
    Next Article नवादा में टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक आहार का वितरण
    admin

      Related Posts

      विश्व साइकिल दिवस पर मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन

      June 3, 2025

      बिहार के सीवान में आंधी-तूफान से तबाही,सात लाेगाें की माैत, अनुग्रह राशि की घोषणा

      June 3, 2025

      पलासी थाना पुलिस ने चलाया स्वच्छता अभियान

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व साइकिल दिवस पर मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन
      • बिहार के सीवान में आंधी-तूफान से तबाही,सात लाेगाें की माैत, अनुग्रह राशि की घोषणा
      • हॉकी इंडिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 14 जून को
      • पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुंभूरुई नहीं रहीं, शोक की लहर
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version