Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»KHUNTI: टपक सिंचाई प्रणाली से खेती कर फूलमनी बनी महिलाओं की आइकॉन
    झारखंड

    KHUNTI: टपक सिंचाई प्रणाली से खेती कर फूलमनी बनी महिलाओं की आइकॉन

    adminBy adminApril 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। लगभग दो साल पहले तक जिस महिला को पाई-पाई के लिए तरसना पड़ता था, आज वही महिला अपने गांव की ही नहीं, पूरे क्षेत्र में एक आइकॉन बन गई हैं।

    खूंटी जिले के कर्रा प्रखण्ड की गोविंदपुर पंचायत के गुस्सा आंबा टोली गांव की रहनेवाली फूलमनी होरो बताती हैं कि वह अधिक पढ़ी-लिखी नहीं है। इसलिए नौकरी की तो कहीं कोई आस नहीं थी। इसलिए उसने अपना पुश्तैनी धंधा खेती किसानी में ही भाग्य आजमाना शुरू किया, पर इसमें भी इतनी कमाई नहीं हो पाती थी, जिससे परिवार की गाड़ी भी आराम से चले और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई भी हो।

    हालांकि कि प्रखंड के कुछ अधिकारियों के कहने पर वह प्रकाश आजीविका सखी मंडल जुड़ गई। समूह में जुड़ने से पहले भी फूलमनी खेती करती थी, लेकिन आमदनी बहुत नहीं थी। वह सिर्फ मानसून के दौरान ही खेती कर पाती थी। पानी की कमी के कारण वह साल भर खेती नहीं कर पाती थी। इसका प्रभाव उसकी आजीविका पर सीधे तौर पर पड़ रहा था। समूह बैठक में कृषि सखी ने फूलमनी को टपक सिंचाई से खेती करने के संबंध में जानकारी दी और इसके लाभ के बारे में भी बताया। जेएसएलपीएस के माध्यम से उसे टपक सिंचाई मशीन की सुविधा मिली। इससे फूलमनी ने अब जाड़ा, गर्मी और बरसात सभी मौसम में खेती करना शुरू कर दिया।

    फूलमनी बताती है कि पहले वह परंपरागत तरीके से खेती करती थी, तो उसे काफी समय खेत में गुजारना पड़ता था। मेहनत अधिक करनी पड़ती थी, सिंचाई में भी काफी दिक्कत होती थी और मेहनत और लागत की तुलना में उत्पादन काफी कम होता था। फूलमनी कहती है कि अब टपक सिंचाई से खेती करने से उसे परेशानियों से राहत मिली है। अब वह कम मेहनत, कम पानी, कम लागत और कम समय में अच्छी खेती करती है और अच्छा मुनाफा भी कमाती है। इससे उसके जीवन स्तर में काफी सुधार हुआ।

    इसको देख उसके गांव गुस्स अंबाटोली गांव की और महिलाएं भी उससे प्रेरणा लेने लगी और टपक सिंचाई पद्धति से खेती करना शुरू किया। इसके कारण आज गांव के खेत-बारी हर मौसम में हरे-भरे नजर आते हैं। अब तो उसे अपने विकास की गाथा सुनाने के लिए दूसरे गांव के लोग भी बुलाने लगे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के चार जिलों में प्रतिबंधित माओवादी नक्सली संगठन का बंद आज से, पुलिस चौकस
    Next Article प्रतिबंधित पीएलएफआई के एरिया कमांडर के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तहार
    admin

      Related Posts

      बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें

      May 16, 2025

      भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो

      May 16, 2025

      गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
      • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
      • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
      • भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया
      • भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version