Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»नियोजन नीति के विरोध में छात्र संगठनों का झारखंड बंद, सड़कों पर उतरे युवा
    Top Story

    नियोजन नीति के विरोध में छात्र संगठनों का झारखंड बंद, सड़कों पर उतरे युवा

    adminBy adminApril 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। नियोजन नीति के खिलाफ झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन की ओर से बुलाये गए झारखंड बंद को लेकर रांची में पुलिस अलर्ट है। बुधवार सुबह से ही बंद समर्थक सड़कों पर देखे गए। रांची के मोरहाबादी में लगने वाले साप्ताहिक बाजार को बंद समर्थकों ने बंद कराया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बंद समर्थकों को सब्जी मंडी से खदेड़ दिया। सिटी डीएसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचे और छात्रों को खदेड़ दिया। फिलहाल बंद समर्थक पूरे रांची में घूम घूम कर बंद को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं।

    वहीं दूसरी ओर रामगढ़ जिले से मिली सूचना के अनुसार सड़क पर टायर जलाकर छात्रों ने रांची रामगढ़ मार्ग अवरुद्ध कर दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम हटवाने का प्रयास कर रही है। बंद के मद्देनजर रांची का अल्बर्ट एक्का चौक पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील है। रांची के अल्बर्ट एक्का चौक में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने जवानों को ब्रीफिंग की।

    नियोजन नीति को लेकर छात्रों के तीन दिनों के महाआंदोलन के तीसरे दिन झारखंड बंद का एलान किया गया है। इसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रांची में करीब 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पूरे राज्य में करीब 5000 से अधिक पुलिसकर्मी को अलग से बंद से निपटने के लिए तैनात किए गए हैं। झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन की तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन के पहले दिन मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की कोशिश की गई थी। दूसरे दिन 18 अप्रैल को मशाल जुलूस निकाला गया था, जबकि तीसरे दिन बुधवार को झारखंड बंद का एलान किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखूंटी में बेअसर रहा स्टूडेंट यूनियन का झारखंड बंद
    Next Article नेपाल के राष्ट्रपति को इलाज के लिए भारत ले जाया गया
    admin

      Related Posts

      हॉकी इंडिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 14 जून को

      June 3, 2025

      पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुंभूरुई नहीं रहीं, शोक की लहर

      June 3, 2025

      19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व साइकिल दिवस पर मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन
      • बिहार के सीवान में आंधी-तूफान से तबाही,सात लाेगाें की माैत, अनुग्रह राशि की घोषणा
      • हॉकी इंडिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 14 जून को
      • पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुंभूरुई नहीं रहीं, शोक की लहर
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version