Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»नए एम्स से नॉर्थ ईस्ट में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा: प्रधानमंत्री
    देश

    नए एम्स से नॉर्थ ईस्ट में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा: प्रधानमंत्री

    adminBy adminApril 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुवाहाटी/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को असम में एम्स गुवाहाटी और तीन अन्य मेडिकल कॉलेजों को राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इससे पूर्वोत्तर में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में पूर्वोत्तर में सामाजिक बुनियादी ढांचे में काफी सुधार हुआ है।

    प्रधानमंत्री 3,400 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व राष्ट्र को समर्पित करने के बाद सार्वजनिक समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने एम्स गुवाहाटी के नवनिर्मित परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद एक सार्वजनिक समारोह में उन्होंने एम्स गुवाहाटी और तीन अन्य मेडिकल कॉलेजों को राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने असम एडवांस्ड हेल्थ केयर इनोवेशन इंस्टीट्यूट (एएएचआईआई) का शिलान्यास किया और पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) कार्ड वितरित करके ‘आपके द्वार आयुष्मान’ अभियान का शुभारंभ किया।

    प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत बिहू पर्व की शुभकामनाएं देते हुए की। उन्होंने कहा कि इस शुभ अवसर पर नॉर्थ-ईस्ट और असम के स्वास्थ्य ढांचे को नई ताकत मिली है। आज नॉर्थ-ईस्ट को अपना पहला एम्स मिला और असम को 3 नए मेडिकल कॉलेज मिले हैं।

    उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों के लिए पूर्वोत्तर दूर था, हमने समर्पण के साथ उसे नजदीक लाने का काम किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम जनता के सेवक की भावना से काम करते हैं, इसलिए नॉर्थ ईस्ट हमें दूर भी नहीं लगता और अपनेपन का भाव भी बना रहता है। आज नॉर्थ ईस्ट में लोगों ने विकास की बागडोर आगे बढ़कर खुद संभाल ली है। भारत के विकास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की योजनाओं से महिलाओं को स्वास्थ्य सेवा में बहुत लाभ हुआ है।

    उन्होंने कहा कि आजकल एक नई बीमारी देखने को मिल रही है। वो शिकायत करते हैं कि दशकों तक उन्होंने भी देश पर राज किया है, लेकिन उन्हें क्रेडिट क्यों नहीं मिला। क्रेडिट के भूखे लोगों और जनता पर राज करने की भावना ने देश का बहुत अहित किया है। उन्होंने कहा, “जब भी मैं पिछले 9 वर्षों में पूर्वोत्तर के विकास के बारे में बात करता हूं, तो कुछ लोग परेशान हो जाते हैं, क्योंकि उन्हें राज्य में विकास का श्रेय नहीं मिल रहा है।”

    प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने वोट बैंक की बजाय देश की जनता की मुश्किलों को कम करने पर फोकस किया। हमने लक्ष्य बनाया कि हमारी बहनों को इलाज के लिए दूर ना जाना पड़े। हमने तय किया कि किसी गरीब को पैसे के अभाव में अपना इलाज ना टालना पड़े।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यपाल ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
    Next Article नेपाल में प्रधानमंत्री प्रचंड को सता रहा गणतंत्र को खत्म करने का डर
    admin

      Related Posts

      तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य में युद्ध के दौरान लापरवाही या चूक की गुंजाइश नहीं : राजनाथ

      August 1, 2025

      बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

      August 1, 2025

      अमेरिका की टैरिफ धमकियों को भारत ने किया नजरअंदाज, कहा- हमारा ध्यान ठोस एजेंडे पर

      August 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य में युद्ध के दौरान लापरवाही या चूक की गुंजाइश नहीं : राजनाथ
      • बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
      • अमेरिका की टैरिफ धमकियों को भारत ने किया नजरअंदाज, कहा- हमारा ध्यान ठोस एजेंडे पर
      • अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के विकास के लिए सरकार प्रयासरत : रिजिजू
      • काशी में प्रधानमंत्री शनिवार को करेंगे सौगातों की बारिश, 52 योजनाओं का होगा लोकार्पण व शिलान्यास
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version