Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»विभावि में वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए राजभवन से पहुंचे अधिकारी
    Breaking News

    विभावि में वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए राजभवन से पहुंचे अधिकारी

    azad sipahiBy azad sipahiApril 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। विनोबा भावे विश्वविद्यालय में मंगलवार को राजभवन से ओएसडी मुकुलेश नारायण कई मामलों की जांच के लिए विनोबा भावे विश्वविद्यालय पहुंचे और कई मामलों की जांच की। उन्होंने कुलपति से भी कई मुद्दों पर पूछताछ की। साथ ही अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर कई दस्तावेज खंगाले। डिजिटल बोर्ड की खरीदारी से लेकर कई मामले की जानकारी ली। उन्होंने वित्तीय मामलों से संबंधित कई दस्तावेज खंगाले और कई कागजात अपने साथ राजभवन ले गए। साथ ही कई दस्तावेजों की प्रतिलिपि राजभवन भेजने का निर्देश दिया।

    राजभवन से आए ओएसडी ने विनोबाभावे विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार मामले में भी पूछताछ की कि डॉ. बीके गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद भी उन्हें पद पर कैसे बनाए रखा गया। कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी वह माह भर क्यों और कैसे रजिस्ट्रार के पद पर बने रहे, उस पर भी पूछताछ की गई। उनके इस दौरान किए गए कार्यों और लिए गए फैसलों के बारे में पूछताछ की गई। साथ ही पूरा ब्योरा राजभवन भेजने को कहा गया। वहीं कहा गया कि पहले जो विभावि से तीन लोगों के नाम रजिस्ट्रार के लिए भेजे गए, उनमें सभी 60 वर्ष से अधिक के लोग हैं। ऐसे नामों का प्रस्ताव मांगा गया, जो व्यक्ति 60 वर्ष से कम उम्र के हों।

    झारखंड छात्र नेता और विभावि के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष चंदन सिंह की शिकायत पर चांसलर ने संज्ञान लिया। उन्होंने विनोबाभावे विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित विभिन्न छह बिन्दुओं पर राजभवन को पत्र लिखकर शिकायत करते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी। उसमें रजिस्ट्रार बीके गुप्ता का मामला भी संलग्न था। इसमें सेवा अवधि खत्म होने के बाद 10 करोड़ की खरीदारी की शिकायत की थी। मॉडल व महिला कॉलेज में फर्नीचरिंग, सरकार से गैर-सरकारी बैंक में राशि ट्रांसफर, रूसा बोर्ड से दो करोड़ की राशि से स्मार्ट बोर्ड की खरीदारी, कर्मी जयप्रकाश को एक्स्ट्रा अलाउंस देने, सूर्यकांत गांगुली और सूर्यभूषण को सरकार के रोक के बावजूद विभावि मद से वेतन देने समेत कई मामलों की शिकायत की थी।

    विभावि के कुलपति प्रो. डॉ. मुकुल नारायण देव ने पूछे जाने पर कहा कि उन्होंने विभावि में करोड़ों की राशि की बचत की है, जो भी खरीदारी की गई, वह फाइनांस एडवाइजरी के तहत समिति बनाकर की ग। डिजिटल व स्मार्ट बोर्ड की खरीदारी में भी कोई सवालिया निशान नहीं है। बल्कि उन्होंने एक लाख रुपए बिजली की भी बचत कराई है। राजभवन से आए अधिकारी से भी इन बातों का उन्होंने जिक्र किया। राजभवन के अधिकारी ने उनसे रजिस्ट्रार के मुद्दे पर बातचीत की और पत्र में भी उसी बात का जिक्र था। जब बीके गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया था, तो एक सप्ताह पहले ही उन्होंने राजभवन को पत्र लिखकर इसकी सूचना दे दी थी।जब वहां से कोई निर्देश नहीं आया, तो बीके गुप्ता को एक्सटेंशन दे दिया। फिर तीन नाम का प्रस्ताव भी भेज दिया गया। एक नाम राजभवन से भी भेजा गया। अब 60 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति का नाम रजिस्ट्रार के लिए मांग गया है। राजभवन का जो भी निर्देश होगा, उसे पूरा किया जाएगा.।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाई कोर्ट में जेपीएससी से जुड़ी छह मामले की सुनवाई 12 को होगी
    Next Article बाइडन की आयरलैंड यात्रा से पहले भड़की हिंसा, पुलिस वाहनों पर हमला
    azad sipahi

      Related Posts

      बेरोजगार युवाओं के प्रति संवेदनहीन है हेमंत सरकार : बाबूलाल

      July 4, 2025

      मंत्री इरफान अंसारी को मिली जान से मारने की धमकी

      July 4, 2025

      पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के करीबियों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

      July 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम
      • महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
      • सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार
      • देश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर
      • राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version