रोम। इटली में सरकार अंग्रेजी भाषा के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने जा रही है। प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी ने नया कानून पेश किया है। इसके उल्लंघन पर एक लाख यूरो ((1,08,705 अमेरिकी डॉलर) तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इटली की चैंबर ऑफ डेप्युटीज (लोअर हाउस) में फैबियो रामपेली ने यह कानून पेश किया। इसका प्रधानमंत्री ने समर्थन किया। इस कानून में किसी भी विदेशी भाषा के इस्तेमाल नहीं करने के बारे में बात की गई है, लेकिन यह विशेष रूप से एंग्लोमेनिया या अंग्रेजी शब्दों के उपयोग पर केंद्रित है। इसमें कहा गया है कि विदेशी भाषा का इस्तेमाल देश की भाषा इतालवी को अपमानित करता है। ऐसे समय में यह और भी बुरा है जब ब्रिटेन अब यूरोपीय संघ का हिस्सा नहीं है। इस कानून पर अब संसद में बहस होगी। यह कानून आधिकारिक दस्तावेजों में अंग्रेजी के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगाता है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



